माता वैष्णो देवी यात्रा के लिए मां वैष्णवी सेवा संघ का 48 सदस्यीय दल रवाना
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। मां वैष्णवी सेवा संघ टाटानगर का 48 सदस्यीय दल आज राकेश झा के नेतृत्व में टाटानगर स्टेशन से माता वैष्णो देवी यात्रा के लिए रवाना हुआ। प्रस्थान से पूर्व टाटानगर स्टेशन पर पूर्व विधायक कुणाल सारंगी और सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनुर्धर त्रिपाठी ने “जय माता दी” का ध्वज प्रदान कर समूह को आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश अध्यक्ष रविशंकर तिवारी, शशि शेखर तिवारी सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यात्रा में मां वैष्णवी सेवा संघ के प्रमुख सदस्य राकेश झा, भुवनेश पारिख, विकास राय, अजीत सिंह, अविनाश सिंह, सौरव साहू, रंजन कुमार आदित्य, उत्तम, अभिषेक कुमार और अरुणेश सिंह अपने-अपने परिवार सहित शामिल हुए हैं।

