रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में 25 सितंबर 2025 को छात्रों तथा फैकल्टी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी के साथ विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य के क्षेत्र में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा करना और दवाओं के सही उपयोग के समझ को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिभागियों और गणमान्य व्यक्तियों के औपचारिक स्वागत से हुआ। इसके बाद एक विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षणिक सत्र का आयोजन किया गया । रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग की असिस्टेंट प्रोफेसर मिसेज मोनिशा संतरा ने रिसोर्स पर्सन के रूप में ” सही दवा की जानकारी और उपयोग” पर एक ज्ञानवर्धक वक्तव्य दिया। इन्होंने विद्यार्थियों को सुरक्षित, प्रभावी दवाओं के उपयोग के बारे में बता कर जागरूक किया । साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह से गलत दवाओं का प्रयोग स्वास्थ्य संबंधी क्षेत्रों में परेशानी को बढ़ाता है ।
इस अवसर पर रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी की व्याख्याता मिस दीपिका महतो ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2025 की थीम है – “थिंक हेल्थ, थिंक फार्मासिस्ट” । उन्होंने हर साल 25 सितंबर को इस दिन को मनाने के पीछे के उद्देश्य और महत्व को समझाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रंभा कॉलेज आफ फार्मेसी की व्याख्याता समीक्षा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर बी एड, स्नातक के व्याख्यातागण भी उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन के साथ यह वैचारिक सत्र समाप्त हुआ।

