रंभा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने मनाया अपना आठवां स्थापना दिवस
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रंभा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का स्थापना दिवस समारोह 24 सितंबर 2025 को महर्षि वेद व्यास सभागार में बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में असिस्टेंट प्रोफेसर मिसेज मुनमुन ने स्वागत वक्तव्य दिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. फैसल (आईसीयू इंचार्ज, सदर अस्पताल, खासमहल) अपनी टीम के साथ शामिल हुए। उन्होंने सीपीआर तकनीक का लाइव प्रदर्शन भी दिया, जो छात्रों के लिए अत्यधिक जानकारीपूर्ण और लाभदायक साबित हुआ। इस कार्यक्रम में सह सचिव विवेक बचन,श्री रजत कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. कल्याणी कबीर(प्रिंसिपल, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन) भी उपस्थित रहीं। अध्यक्ष राम बचन जी ने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए संदेश दिया कि रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों ही क्षेत्रों में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। सचिव गौरव बचन ने भी सभी फैकल्टी और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हम सभी को संस्थान की उन्नति हेतु अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।
इस कार्यक्रम में छात्रों ने सीपीआर सिमुलेशन, चोकिंग और हेमलिच मैन्यूवर पर एक रोल प्ले के माध्यम से अपने ज्ञान कौशल का प्रदर्शन किया, जिसे काफी सराहना मिली।
कार्यक्रम का संचालन रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ट्यूटर्स मिस संध्या और मिस अलीशा ने कुशलतापूर्वक किया। धन्यवाद ज्ञापन नर्सिंग ट्यूटर मिस रिया ने दिया।
कार्यक्रम की सफलता के पीछे फैकल्टी सदस्यों का सक्रिय योगदान था, जिनमें मिसेज मोनिशा संतरा (असिस्टेंट प्रोफेसर), मिस नमानि (नर्सिंग ट्यूटर) और मिस दीपिका और मिस समीक्षा (रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी) शामिल थीं। इस अवसर पर बी.एड और डी.एल.एड विभाग के स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे ।

