Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

    News DeskBy News DeskSeptember 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

    सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, श्रद्धालुओं हेतु सुविधा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था की हुई समीक्षा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    दुर्गापूजा महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूजा पंडालों में सुरक्षा, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, भीड़ प्रबंधन तथा आपदा नियंत्रण की तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया गया । इस दौरान जिला के वरीय पदाधिकारियों ने कागलनगर, रंकिनी मंदिर, रानी कुदर, आम बगान, काशीडीह, टोयलाडुंगरी, गोलमुरी, एग्रिको मैदान, सिदगोड़ा, बारीडीह, सबुज कल्याण टेल्को, बर्मामाइंस, मानगो, जुगसलाई आदि क्षेत्र के पूजा पंडालों का निरीक्षण किया एवं पूजा समितियों तथा आयोजकों से संवाद स्थापित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पंडालों में विद्युत तारों का सुरक्षित प्रबंधन, फायर फाइटिंग उपकरण, बालू एवं पानी की व्यवस्था जरूर रहे। भीड़ प्रबंधन हेतु पर्याप्त वालंटियर, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास द्वार पर स्पष्ट व्यवस्था रहे।

     

     

     

    सीसीटीवी कैमरे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम तथा प्राथमिक चिकित्सा किट की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। पार्किंग स्थल चिन्हित कर लें ताकि यातायात व्यवस्था में बाधा न उत्पन्न हो । पंडालों में जलजमाव की स्थिति से निपटने के लिए पंपिंग मशीन एवं निकासी व्यवस्था पहले से दुरुस्त रखी जाए।

     

     

    उपायुक्त ने कहा कि दुर्गापूजा सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता का पर्व है, अतः प्रत्येक समिति प्रशासन का सहयोग करते हुए शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित माहौल बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाए ।

     

     

     

    वरीय पुलिस अधीक्षक ने पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती, गश्ती दल एवं यातायात नियंत्रण की जानकारी दी और आयोजकों से अपील किया कि वे विधि व्यवस्था संधारण में पुलिस प्रशासन को अपेक्षित सहयोग प्रदान करें।

    निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, डीटीओ श्री धनंजय, एसडीएम धालभूम चंद्रजीत सिंह, ट्रैफिक डीएसपी नीरज समेत जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे।

    उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में आपूर्ति विभाग और उपभोक्ता आयोग की समीक्षा बैठक
    Next Article पार्किंग को रेलवे बना रहा है मुनाफाखोरी का धंधाःसरयू राय

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.