आदि कर्मयोगी अभियान के विलेज एक्शन प्लान पर समीक्षा बैठक
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: आदि कर्मयोगी अभियान के तहत विलेज लेवल एक्शन प्लान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुंडहित प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार ने की। उन्होंने विलेज एक्शन प्लान भरने से संबंधित आवश्यक जानकारी दी और उपस्थित पदाधिकारियों को योजनाओं के चयन एवं ग्राम विकास में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में गांव स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका और सामाजिक विकास से जुड़ी प्राथमिकताओं को शामिल कर योजनाओं को पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से लागू करने पर जोर दिया गया।

