Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी कुंजी – अर्जुन मुण्डा 
    Uncategorized

    स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी कुंजी – अर्जुन मुण्डा 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी कुंजी – अर्जुन मुण्डा

    आदिवासी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन

    सेवा कार्य की प्रेरणा मुझे अपने पिताजी से मिली है – अभिशेख मुण्डा

    संयोजक सुश्री माधवी जवानपुरिया का रहा विशेष योगदान , पिछले तीन महीने से कर रही थी जी तोड़ मेहनत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    आदिवासी वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में कुचाई प्रखंड के दलभंगा हाई स्कूल मैदान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र जांच शिविर में क्षेत्र के भारी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। सुदूरवर्ती ग्रामीण अंचल में आयोजित इस शिविर ने जन-जन तक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश पहुँचाया।

    शिविर के दौरान नेत्र रोग से पीड़ित दर्जनों मरीजों का चयन किया गया, जिनका निःशुल्क ऑपरेशन कल पूर्णिमा नेत्रालय में ट्रस्ट द्वारा बस की व्यवस्था कराकर कराया जाएगा।

     

    इससे पूर्व, 13 सितम्बर को ट्रस्ट ने इसी परिसर में 250 से अधिक लोगों का ब्लड सैंपल संग्रहित कर जांच कराई थी। उसी क्रम में आज रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों ने विस्तृत परामर्श दिया तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों एवं रोग-निवारण उपायों की जानकारी साझा की।

     

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी ने कहा “स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। जब हम स्वस्थ रहते हैं तो मन और शरीर दोनों प्रसन्नचित्त रहते हैं। नियमित जांच, संतुलित आहार और स्वच्छता ही खुशहाल जीवन की कुंजी है।”

     

    इस निःशुल्क शिविर में रांची से पहुँची विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम

    में डॉ. एस.के. पाल, डॉ. अनुपम कुमार सिंह, डॉ. एस.एन. मुखर्जी, डॉ. विजय अग्रवाल , डॉ. रवि दौलत सहित पूर्णिमा नेत्रालय से श्री बिपिन कुमार एवं उनकी टीम ने लोगों को निःशुल्क सेवाएं प्रदान कीं।

     

    पूरे कार्यक्रम को सफल बनने में संयोजक सुश्री माधवी जवानपुरिया का रहा विशेष योगदान , वह जमशेदपुर किं प्रतिष्ठित लोयोला स्कूल के ग्याहरवीं कक्षा की छात्र हैं जो पिछले तीन महीने से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही थी ।

     

    ट्रस्ट के सचिव डॉ. अभिषेक मुंडा ने कहा “यह हमारे ट्रस्ट का पहला स्वास्थ्य शिविर है। इस सेवा कार्य की प्रेरणा मुझे अपने पिताजी से मिली है, जिन्हें मैंने सदैव समाज सेवा में सक्रिय देखा। हमारा लक्ष्य है कि आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर आमजन तक प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाई जाएं।”

     

    इस सफल आयोजन में विशेष योगदान देने वालों में डॉ. अभिषेक सिंह मुंडा (सचिव), सुश्री माधवी जवानपुरिया (संयोजक), श्री गणेश सोलंकी (कोषाध्यक्ष), श्री अभिजीत सिंह मुंडा, श्री जितेंद्र राय, श्री लखी राम मुंडा, सुश्री विदिशा जवानपुरिया, श्री सत्येंद्र सिंह एवं श्री राहुल दास शामिल रहे।

     

    कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डॉ. मीरा मुंडा, जिला अध्यक्ष श्री उदय सिंहदेव, पूर्व विधायक श्री मंगल सिंह सोय, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री विजय महतो, श्री रामनाथ महतो एवं श्री बॉबी सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे इस प्रकार आदिवासी वेलफेयर ट्रस्ट का यह पहला स्वास्थ्य शिविर न केवल चिकित्सा सेवा प्रदान करने में सफल रहा, बल्कि क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति सजग और जागरूक बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हुआ।

    स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी कुंजी - अर्जुन मुण्डा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनवरात्रि अनुष्ठान एवं साधना का लिया संकल्प 
    Next Article भारत को भविष्य में अपना रास्ता खुद बनाना होगा : मोहन भागवत

    Related Posts

    ।

    July 27, 2026

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    July 25, 2026

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्रावण की पहली सोमवारी पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    सावन की प्रथम सोमवारी पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने की भगवान शिव की पूजा-अर्चना*

    सावन की प्रथम सोमवारी पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने की भगवान शिव की पूजा-अर्चना

    बांकीपुर उपचुनाव: 12वें दौर की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर छह हजार से अधिक मतों से आगे

    सावन की पहली सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए देर रात से लगी श्रद्धालुओं की कतार

    पूर्वोत्तर क्षेत्र भारत की विरासत का अहम हिस्सा : मणिपुर के उपमुख्यमंत्री

    पश्चिम बंगाल: एसटीएफ ने हावड़ा से जैश के आतंकवादी हमीम मंडल के संदिग्ध सहयोगी को किया गिरफ्तार

    कर्नाटक मंत्रिपरिषद का विस्तार आज, 20 मंत्री लेंगे शपथ

    वित्त मंत्री ने लोकसभा में बैंककार बही साक्ष्य विधेयक पेश किया

    केरल के रबर क्षेत्र में रम्बूटान फल किसानों के लिए बना उम्मीद की नई रोशनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.