Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागुनहातु चौक पर शराब दुकान खोले जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने विधायक पूर्णिमा साहू से की मुलाकात
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बागुनहातु चौक पर शराब दुकान खोले जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने विधायक पूर्णिमा साहू से की मुलाकात

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बागुनहातु चौक पर शराब दुकान खोले जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने विधायक पूर्णिमा साहू से की मुलाकात

    पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को लिखा पत्र, दुकान दूसरे जगह शिफ्ट करने की माँग की

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना अंतर्गत घनी आबादी वाले बागुनहातु चौक पर शराब की दुकान खोलने से स्थानीय निवासियों में गहरी नाराज़गी देखी जा रही है। महिलाओं, बच्चों और युवाओं पर इसके दुष्प्रभाव की आशंका को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने विधायक पूर्णिमा साहू से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं और दुकान को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की। लोगों की चिंता को गंभीरता से लेते हुए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को पत्र लिखकर दुकान को आबादी क्षेत्र से दूर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि शराब दुकान खुलने से महिलाओं और बच्चों को इसके पास से गुजरने में असुरक्षा का माहौल महसूस हो रहा है। महिला विश्वविद्यालय के सामने शराब दुकान का होना शिक्षा के वातावरण और सुरक्षा की दृष्टि से बिल्कुल उचित नहीं है। इसके कारण महिलाओं के साथ छेड़खानी और अन्य असामाजिक गतिविधियों की संभावना बढ़ सकती है, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति भी बिगड़ सकती है। विधायक ने यह भी कहा कि दुकान के पास ही जैप-6 का कार्यालय और बेस कैप है, जिस पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है। साथ ही, आसपास की निजी कंपनियों में कार्यरत अस्थायी मजदूरों में शराब सेवन की प्रवृत्ति बढ़ने से उनके परिवारों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति खराब होने का खतरा है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब दुकान खुलने से समाज का वातावरण बिगड़ेगा और युवाओं के साथ परिवारों का भविष्य भी प्रभावित होगा। वहीं, विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला प्रशासन से तुरंत संज्ञान लेकर इस दुकान को आबादी क्षेत्र से दूर स्थानांतरित करने की मांग की है।

    बागुनहातु चौक पर शराब दुकान खोले जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने विधायक पूर्णिमा साहू से की मुलाकात
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटीएसजेडएस कर्मचारियों को 8.33% बोनस, ₹4.37 लाख होगा वितरण
    Next Article एमजीएम अस्पताल में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त आदेश

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.