Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अग्रसेन जयंती समारोह 2025 के सप्ताहव्यापी कार्यक्रम का भव्य आगाज
    Uncategorized

    अग्रसेन जयंती समारोह 2025 के सप्ताहव्यापी कार्यक्रम का भव्य आगाज

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अग्रसेन जयंती समारोह 2025 के सप्ताहव्यापी कार्यक्रम का भव्य आगाज

    ट्रेजर हंट और श्याम भजन व प्रसाद से हुई शुरुआत
    टीम ब्लैक बनी विजेता, ऑपरेशन सिंदूर की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक किया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर, 16 सितंबर। पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती समारोह 2025 के सप्ताहव्यापी कार्यक्रमों का शुभारंभ रविवार को रोमांचक ट्रेजर हंट प्रतियोगिता से हुआ। यह आयोजन अग्रवाल युवा मंच और लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर प्रीमियम के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

    इस प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। टीम ब्लैक विजेता रही, जिन्होंने खजाने के साथ ₹11,000 की राशि जीती। वेंगा बॉयज उपविजेता रहे और उन्होंने ₹7,100 की राशि जीती। तीसरे स्थान पर ऑपरेशन सिंदूर टीम रही, जिन्हें ₹5,100 की राशि मिलेगी। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ कार सज्जा, श्रेष्ठ वेशभूषा, विशेष प्रस्तुति और सबसे पहले गंतव्य तक पहुँचने वाली टीम को विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे।
    कार्यक्रम की शुरुआत से पहले सभी प्रतिभागी टीमों ने विशिष्ट वेशभूषा में पाँच-पाँच मिनट का मंचन प्रस्तुत किया। इनमें कश्मीर में धर्म पूछकर हत्या पर आधारित “ऑपरेशन सिंदूर”, लड़कियों पर तेज़ाब हमले पर “छपाक”, उत्तराखंड की प्राकृतिक त्रासदी, रक्तदान का महत्व, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और राजस्थानी संस्कृति जैसी भावनात्मक प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। कई नाटकों ने दर्शकों की आँखें नम कर दीं।
    व्यक्तिगत शानदार प्रदर्शन के लिए अनीता अग्रवाल और अर्चना अग्रवाल को विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।

    प्रतियोगिता का शुभारंभ सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, समाजसेवी अरुण बाकरेवाल, अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी एवं महासचिव मंटू अग्रवाल ने झंडा दिखाकर किया। निर्णायक मंडली में युवा उद्योगपति हर्ष बाकरेवाल और सीए मुकेश अग्रवाल शामिल रहे। अतिथियों, निर्णायकों, प्रायोजकों और प्रतिभागियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।


    समाज की विशिष्ट उपस्थिति
    कार्यक्रम में कमल किशोर अग्रवाल, संदीप मुरारका, अजय भालोटिया, ओमप्रकाश रिंगसिया, बजरंग लाल अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, दीपक पारीक, नेहा चौधरी, सपना भाऊका, ममता मूनका, नवनीत चौधरी, निशा अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, महेश भाऊका, सन्नी संघी, बिमल रिंगसिया, अश्विनी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    अग्रसेन जयंती समारोह 2025 के सप्ताहव्यापी कार्यक्रम का भव्य आगाज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदि कर्मयोगी अभियान पर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न
    Next Article एक्सएलआरआइ की टीम सामर्थ्य ने केपीएस कदमा में किया ‘पाखी’ का आयोजन

    Related Posts

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग के बाद पुलिस पर फायरिंग, मुख्य आरोपी ने सरकारी पिस्तौल छीनकर भी चलाई गोली

    June 16, 2026

    भारतीय सेना के जवान दीप नारायण सिंह का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो उमड़ा जनसैलाब

    May 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.