69 साल बाद भी टेनड़ाकोचा गांव बिजली से वंचित, स्कूल प्रबंधन ने लगाई आपूर्ति बहाल करने की गुहार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मुसाबनी प्रखण्ड अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत का टेनड़ाकोचा गांव आज भी बिजली से वंचित है। 15 आदिवासी परिवार डिबरी के सहारे जीवन यापन को मजबूर हैं। बिजली न होने से उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय टेनड़ाकोचा के बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है।

स्कूल के प्राचार्य और ग्रामप्रधान ने विद्युत विभाग को पत्र लिखकर जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है ताकि बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके और पढ़ाई प्रभावित न हो। ग्रामीणों ने भी गांव में शीघ्र विद्युतीकरण की मांग की है। अब देखना है कि बिजली विभाग कब कार्रवाई करता है और गांव को अंधेरे से मुक्ति दिलाता है।


