उत्क्रमित प्लस टू स्कूल चाकड़ी में अभिभावक शिक्षक सम्मेलन संपन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। पोटका प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय चाकड़ी मे सरकार के निर्देश पर शुक्रवार को शिक्षक अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में अभिभावक विद्यालय पर जूटे। शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा गाजे बाजे के साथ झारखंडी नृत्य का प्रदर्शन करते हुए पंचायत के मुखिया संगीता सरदार , विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्य एवं अधिकारीगण व अभिभावक गणों को स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुदर्शन सरदार तथा संचालन उज्जवल कुमार मंडल ने किया।

प्रधान अध्यापिका श्रीमती जोबा सोरेन ने शिक्षक अभिभावक सम्मेलन के सभी बिंदुओं को अभिभावक एवं विद्यालय प्रबंधन समितियां के सामने रखी। सभा में छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक क्रियाकलापों, संस्कार युक्त शिक्षा, अनुशासन, पोक्सो एक्ट, बाल विवाह, छात्र-छात्राओं की सत प्रतिशत उपस्थिति आदि गंभीर विषयों पर विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक- शिक्षिकाओं, एवं अभिभावकों द्वारा विचार मंथन किया गया। कई अभिभावकों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने अपने विचार रखे। सम्मेलन में जयहरी सिंह मुंडा व आशुतोष मंडल ने शिक्षक ,बालक एवं अभिभावकों की सार्थकता पर वक्तव्य रखा ।


