अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई – 10,500 Cft बालू और दो वाहन जब्त
राष्ट्र संवाद संवाददाता
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु जिला खनन कार्यालय ने गहन छापेमारी अभियान चलाया।अभियान के दौरान श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के मौजा चंदनपुर में लगभग 10,500 Cft बालू का अवैध भंडारण पकड़ा गया। मौके पर बालू को विधिवत जप्त कर श्यामसुंदरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

इसी क्रम में धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के काजू बागान भालकी मोड़ के पास दो हाईवा वाहन (JH05BZ-4154 और JH05CB-6407) अवैध बालू परिवहन करते पकड़े गए। दोनों वाहनों को जब्त कर संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। खनन संसाधनों के संरक्षण एवं राजस्व हानि रोकने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

