राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 15 सितंबर को, जिले में 5.69 लाख बच्चों को अल्बेंडाजोल खिलाने का लक्ष्य
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारी को लेकर समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने की, जिसमें सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, डीआरसीएचओ डॉ. रंजीत पांडा, शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे।

15 सितंबर को जिले के सभी सरकारी-गैर सरकारी स्कूलों, प्रशिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी, जबकि 19 सितंबर को छूटे बच्चों के लिए मॉप अप दिवस होगा।

सिविल सर्जन ने बताया कि इस अभियान के तहत 01 से 19 वर्ष तक के 5,69,393 बच्चों/किशोरों को दवा खिलाने का लक्ष्य है। उप विकास आयुक्त ने कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक व बौद्धिक विकास पर प्रतिकूल असर डालता है, ऐसे में यह अभियान उनके स्वास्थ्य और पोषण सुधार की दिशा में अहम कदम है।


