Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की बैठक पटमदा में संपन्न पूजा कमिटियों की समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखकर समाधान पर हुई चर्चा 
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की बैठक पटमदा में संपन्न पूजा कमिटियों की समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखकर समाधान पर हुई चर्चा 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की बैठक पटमदा में संपन्न पूजा कमिटियों की समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखकर समाधान पर हुई चर्चा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पटमदा : पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की एक बैठक पटमदा स्थित जिला परिषद कार्यालय में समिति के वरीय उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य खगेन चंद्र महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।  इस बैठक में आगामी दुर्गा पूजा के आयोजन में होने वाली आवश्यकताओं ओर समस्याओं पर सभी पूजा कमिटी के पदाधिकारियों संग चर्चा की गई ।

    बैठक में आए बनकुचिया दुर्गा पूजा कमिटी पटमदा के अध्यक्ष जवाहर लाल सिंह ने अपनी समस्या रखते पेयजल की समस्या ओर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग रखी ।  बेल्टांड दुर्गा पूजा कमिटी ने रोड पर छाई गिरवाने अनुज्ञप्ति की समस्या के साथ पुलिस बल प्रतिनियुक्ति की मांग रखी । इसके अलावा अन्य पूजा कमिटियों ने बिजली पानी ओर रोड रास्ता की व्यवस्था दुरुस्त करवाने के साथ –पुलिस बल प्रतिनियुक्ति की मांग प्रमुखता से रखा ।

    समिति के संयुक्त सचिव श्याम शर्मा ने पूजा कमिटी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति ग्रामीण क्षेत्रों के दूंगा पूजा कमिटियों की सशक्त आवाज बनकर उभरी है ।विगत वर्षों में जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर समिति ने ग्रामीण क्षेत्रों की सभी दुर्गा पूजा कमिटियों की समस्याओं को काफी हद तक दूर करने में सफलता पाई है । इस वर्ष भी ये प्रयास जारी रहेगा ।

    वरीय उपाध्यक्ष खगेन चंद्र महतो ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का हमेशा से ये प्रयास रहा है कि पूर्वी सिंहभूम जिला के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की सभी दुर्गा पूजा कमिटियों को प्रशासन की ओर से हर तरह की सुविधा मिले । इस दिशा में काफी प्रयास किए जा रहे हैं जिले के उपायुक्त के साथ मिलकर इस दिशा में उनका ध्यान आकृष्ट करवाया जाएगा इसके लिए 31 सूत्री मांग पत्र 8 सितंबर को उन्हें सौंपा जाएगा । ताकि सभी पूजा कमिटियों को लाभ मिले । साथ ही जिन पूजा कमिटियों को अनुज्ञप्ति निर्गत नहीं हुआ है उन्हें अनुज्ञप्ति भी निर्गत करवाने का प्रयास होगा ।

    महासचिव लालन सिंह यादव ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी सभी पूजा कमिटियों की मांगे जिला के उपयुक्त के समक्ष रखकर उनके समाधान का आग्रह किया जाएगा । विसर्जन घाटों का निरीक्षण कर लिया गया है । घाटों पर इस वर्ष मौसम की स्थिति और जल प्रवाह को देखते हुए गोताखोर ओर क्रेन की व्यवस्था करने का आग्रह किया गया है । उन्होंने सभी पूजा कमिटियों के प्रतिनिधियों को बैठक में आने के लिए धन्यवाद दिया ।

    इस बैठक में पटमदा थाना के सहायक अवर निरीक्षक राकेश रंजन उपस्थित थे ।

    इस बैठक में समिति की सचिव अधिवक्ता विनीता मिश्रा , संयुक्त सचिव बलदेव सिंह मेहरा ,वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता पवन कुमार उपाध्याय रमेश कुमार विश्वनाथ सिंह तथा पटमदा क्षेत्र की पूजा कमिटियों से ,मनवेश बनर्जी ,पवन हालदार ,रामबाबू यादव ,सनत बनर्जी ,भवानी दास,किशोर कुमार महतो ,प्रफुल्ल महतो , समेत अन्य पूजा कमिटी के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

    सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की बैठक पटमदा में संपन्न पूजा कमिटियों की समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखकर समाधान पर हुई चर्चा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचंद्र ग्रहण के कारण सभी मंदिरों में पाठ, पूजा एवं दर्शन 9घंटे पहले बंद 
    Next Article कोशिश संस्था द्वारा महारक्तदान शिविर, 1024 यूनिट रक्त संग्रहित

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.