Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में जिला फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन ने विधायक बसंत सोरेन को सौंपा मांग पत्र
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा में जिला फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन ने विधायक बसंत सोरेन को सौंपा मांग पत्र

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा में जिला फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन ने विधायक बसंत सोरेन को सौंपा मांग पत्र

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: जिला फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन, जिला शाखा जामताड़ा द्वारा आज जामताड़ा परिसदन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने दुमका के विधायक श्री बसंत सोरेन को एक मांग पत्र सौंपा।

    मांग पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया कि पिछले 10 महीनों से एनएफएसए (NFSA) का कमीशन बकाया है, जिसे अविलंब भुगतान करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही ग्रीन कार्ड योजना के तहत गेहूं, चावल और चना दाल का पिछले 2 वर्षों से बकाया कमीशन भी शीघ्र भुगतान करने की मांग की गई।

    इसके अतिरिक्त, एसोसिएशन ने 2G पीओएस मशीनों को 4G मशीनों में अपग्रेड करने की भी मांग की, ताकि स्मार्ट पीडीएस सिस्टम में लाभुकों को सुगमता से सुविधा मिल सके।

    मांग पत्र सौंपे जाने के बाद विधायक बसंत सोरेन ने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा: “4G मशीनों का ऑर्डर पहले ही दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक इसे लागू क्यों नहीं किया गया, इस पर मैं सचिवालय से जानकारी लूंगा। आप सबके जायज मांगों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।”

    इस मौके पर झामुमो के जिला अध्यक्ष, रविंद्रनाथ दुबे, सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, डीलर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया, उपाध्यक्ष शिरोमणि यादव, मीडिया प्रभारी देव कुमार साहब, सचिव अनिल कुमार गुप्ता, किशोर मंडल सहित अनेक फेयर प्राइस शॉप डीलर उपस्थित रहे।

    डीलर एसोसिएशन का कहना है कि यदि बकाया कमीशन और तकनीकी सुविधाओं की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो भविष्य में आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की जा सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में सड़क दुर्घटना मुआवजा पर जिला स्तरीय कार्यशाला, एक महीने में चार्जशीट दायर करने पर जोर
    Next Article जामताड़ा में संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत जिला अध्यक्ष चयन प्रक्रिया हुई तेज़

    Related Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.