धर्म चंद्र पोद्दार का पलटवार : 50 हजार रंगदारी का आरोप झूठा, विवेक चौधरी पर करूंगा मानहानि का मुकदमा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।वयोवृद्ध समाजसेवी धर्म चंद्र पोद्दार ने ₹50,000 रंगदारी मांगने के आरोप को निराधार बताते हुए विवेक चौधरी पर करारा पलटवार किया है। पोद्दार ने साफ चेतावनी दी कि यदि विवेक चौधरी सार्वजनिक माफी नहीं मांगते, तो वे उन पर मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।

पोद्दार ने कहा कि विवेक चौधरी हमेशा से विवादित, स्वार्थी, धनलोलुप और “मवाली टाइप” व्यक्ति रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विवेक ने अग्रवाल सम्मेलन, मारवाड़ी सम्मेलन, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया जमशेदपुर ब्रांच और लायंस क्लब जैसी संस्थाओं में भी विवाद व धन गबन के मामले खड़े किए।

धर्म चंद्र पोद्दार ने स्पष्ट किया कि वह इस समय गंभीर चोटों के चलते बिस्तर पर हैं, ऐसे में रंगदारी मांगने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि विवेक चौधरी समाज में डर और भ्रम का माहौल बनाकर स्वार्थपूर्ण राजनीति कर रहे हैं, लेकिन वे किसी से डरने वाले नहीं।

