Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 6, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा

    अतिक्रमण हटाने को लेकर पति-पत्नी का हंगामा, प्रशासन ने सख्ती दिखाकर हटाया अतिक्रमण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खासमहाल से गोविंदपुर फाटक तक बन रही सड़क का निर्माण कार्य शनिवार को विवादों में घिर गया। निर्माण कार्य के दौरान कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर जेसीबी मशीन को रोक दिया और काम ठप करा दिया।

    मामले की शिकायत पर सीओ के आदेश पर अंचल अधिकारी और अमीन ने परसुडीह शंकरपुर स्थित देवराज पैलेस के सामने सड़क की नापी की। जांच में भूमि सरकारी पाई गई, लेकिन इसके बावजूद एक परिवार ने जोरदार विरोध किया। स्थिति तब बिगड़ गई जब पति-पत्नी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया।

    बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के हस्तक्षेप से परिवार को समझाया गया और अतिक्रमण हटाया गया। स्थानीय मुखिया ने लोगों से अपील की कि वर्षों बाद बन रही इस सड़क के काम में बाधा न डालें।

    वहीं अवर निरीक्षक बलवंत सिंह ने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण किसी भी हाल में नहीं रुकेगा। अतिक्रमण को हर हाल में हटाया जाएगा और जरूरत पड़ी तो प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा।

    जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा कंपनी के संवेदक विवेक कंस्ट्रक्शन पर मजदूरों का शोषण का आरोप, 45 मजदूर एक माह से बेरोजगार
    Next Article धर्म चंद्र पोद्दार का पलटवार : 50 हजार रंगदारी का आरोप झूठा, विवेक चौधरी पर करूंगा मानहानि का मुकदमा

    Related Posts

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    June 3, 2026

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मुखिया अनीता मुर्मू की पहल से पेयजल संकट से राहत, 13 चापाकलों की हुई मरम्मत

    ठेकेदार की लापरवाही से संकट में मां रंकिनी मंदिर, धीमी निर्माण गति पर भक्तों और समिति में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.