Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीड़ी पर बवाल: कांग्रेस के ट्वीट ने बढ़ाई तेजस्वी की मुश्किलें, भाजपा को मिला बड़ा मुद्दा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    बीड़ी पर बवाल: कांग्रेस के ट्वीट ने बढ़ाई तेजस्वी की मुश्किलें, भाजपा को मिला बड़ा मुद्दा

    News DeskBy News DeskSeptember 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीड़ी पर बवाल: कांग्रेस के ट्वीट ने बढ़ाई तेजस्वी की मुश्किलें, भाजपा को मिला बड़ा मुद्दा
    राष्ट्र संवाद ब्यूरो
    अशोक कुमार ठाकुर

    पटना | बिहार चुनाव 2025
    बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के एक विवादित ट्वीट ने पूरे राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। ट्वीट में बिहार की आर्थिक स्थिति की तुलना “दिवालिया की जेब में बीड़ी” से की गई, जिसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों के बीच बिहारी अस्मिता को लेकर सियासी जंग छिड़ गई है।

     

    कांग्रेस का मकसद था बिहार की बदहाल अर्थव्यवस्था को उजागर करना, लेकिन ट्वीट की भाषा और लहजे ने इसे बिहारी अस्मिता पर चोट के रूप में पेश कर दिया। भाजपा ने इसे तुरंत लपक लिया और कांग्रेस पर “बिहार का अपमान” करने का आरोप लगाते हुए चुनावी मैदान में इसे बड़ा मुद्दा बना दिया।

    महागठबंधन के बड़े नेता और राजद प्रमुख तेजस्वी यादव ने इस ट्वीट से खुद को स्पष्ट रूप से अलग कर लिया।
    तेजस्वी ने कहा बिहार और बिहारी का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं। यह कांग्रेस का बयान है, राजद का नहीं।

     

    तेजस्वी की यह रणनीति बताती है कि वे इस बार चुनाव में बिहारी अस्मिता को हथियार बनाना चाहते हैं। कांग्रेस के बयान से दूरी बनाकर वे भाजपा को यह मौका नहीं देना चाहते कि महागठबंधन को बिहारी विरोधी करार दिया जाए।

    महागठबंधन के एक और सहयोगी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, ने इस विवाद पर सीधे प्रतिक्रिया देने से परहेज किया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा हम बिहार की जनता का सम्मान करते हैं

    भाजपा ने कांग्रेस के ट्वीट को हाथोंहाथ लपक लिया है। पार्टी नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे “बिहारी स्वाभिमान पर हमला” बताते हुए कहा कांग्रेस और उसके सहयोगी बिहार की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं। बिहार की जनता जवाब देगी।”यह स्पष्ट है कि भाजपा अब इस बयान को चुनावी मुद्दा बनाकर आक्रामक तेवर दिखाने की तैयारी में है

     


    भाजपा इसे बिहारी सम्मान का मुद्दा बनाकर भुनाने की कोशिश करेगी, जबकि तेजस्वी यादव महागठबंधन में कांग्रेस से दूरी बनाकर राजद की छवि बचाने में जुट जाएंगे।

    बीड़ी पर बवाल: कांग्रेस के ट्वीट ने बढ़ाई तेजस्वी की मुश्किलें भाजपा को मिला बड़ा मुद्दा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा सोनारी मंडल ने बड़ी हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया
    Next Article भिलाई पहाड़ी में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान

    Related Posts

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    September 17, 2026

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    September 17, 2026

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    September 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Aktuelle Angebote und slotexo für ein verbessertes Online-Casino-Erlebnis

    Notable análisis de estrategias y pokerenchile para jugadores avanzados en Chile

    Exclusive access and 7 gold casino login for rewarding opportunities

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचीं कल्पना सोरेन, कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद

    मानगो में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, एमजीएम अस्पताल में भी हुआ हंगामा

    प्रतापगढ़ में ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पर चर रही 30-35 बकरियां पल भर में रौंदी गईं, परिवार की आजीविका उजड़ गई

    छाताबाद में फिर धंसी जमीन, 55 घरों पर मंडराया खतरा, आधा दर्जन मकान जमींदोज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.