गंगाडीह हल्दीपोखर में डीएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। कोवाली थाना क्षेत्र के गंगाडीह व हल्दीपोखर में जश्न ईद मिलाद-उन-नबी जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकालने हेतु पुलिस ने गुरुवार शाम को फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च जुलूस का नेतृत्व डीएसपी मुसाबनी संदीप भगत ने किया। फ्लैग मार्च गंगाडीह और हल्दीपोखर बाजार में निकालकर जुलूस शांतिपूर्ण निकालने की अपील किया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद, थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान,सब इंस्पेक्टर मोबीन अंसारी व सिदो हांसदा सहित अनेक पुलिस बल शामिल थे।


