Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 3 माह से जन्म प्रमाण पत्र के लिए भटक रही महिला ने जनता दरबार में रोते हुए उपायुक्त से लगाई गुहार; उपायुक्त के निर्देश पर 2 घंटे के अंदर महिला के बेटे कार्तिक हेंब्रम का बना जन्म प्रमाण पत्र
    Uncategorized

    3 माह से जन्म प्रमाण पत्र के लिए भटक रही महिला ने जनता दरबार में रोते हुए उपायुक्त से लगाई गुहार; उपायुक्त के निर्देश पर 2 घंटे के अंदर महिला के बेटे कार्तिक हेंब्रम का बना जन्म प्रमाण पत्र

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 2, 2025Updated:September 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    3 माह से जन्म प्रमाण पत्र के लिए भटक रही महिला ने जनता दरबार में रोते हुए उपायुक्त से लगाई गुहार; उपायुक्त के निर्देश पर 2 घंटे के अंदर महिला के बेटे कार्तिक हेंब्रम का बना जन्म प्रमाण पत्र

    राष्ट्र संवाद सं

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा लगाए जा रहे जनता दरबार का सीधा लाभ आम लोगों को मिल रहा है। जनता दरबार के माध्यम से जिले के आम लोग सीधा उपायुक्त से मिलकर अपनी व्यथा, परेशानी को बता पा रहे हैं एवं उपायुक्त भी सहज होकर धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं को सुनकर निष्पादन कर रहे हैं। आज ऐसा ही वाकया देखने को मिला जब जनता दरबार में जामताड़ा सदर प्रखंड के चंद्रदीपा की निवासी विधवा महिला मुनि सोरेन अपने 9 साल के बेटे कार्तिक हेंब्रम के साथ जनता दरबार में आई और भर्रायी आंखों से उपायुक्त को अपनी व्यथा सुनाई। उसने बताया कि 03 माह से वो अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए परेशान, उनके पति की मृत्यु 2020 में हो चुकी है, उसे काफी परेशानी हो रही है। उपायुक्त के द्वारा इस मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी को उनकी समस्या को तुरंत सॉल्व करने एवं प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया गया। पंचायत से प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर एवं पुनः पंचायत स्तर पर नियमानुसार सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए करीब 2 घंटे के अंदर ही बच्चे कार्तिक हेंब्रम का जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर दिया गया। उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने प्रमाण पत्र देते हुए महिला से नियमानुसार स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने का भरोसा दिलाया साथ ही बच्चे के पढ़ाई लिखाई की जानकारी लेते हुए एडमिशन आदि के बारे में जानकारी लिया। त्वरित कार्रवाई होने एवं उपायुक्त के अपनेपन से महिला काफी प्रभावित हुई एवं इसके लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“रांची में झारखंड प्रदेश यादव महासभा की कार्यसमिति बैठक, महासचिव दिनेश यादव ने एकता और विकास पर दिया जोर”
    Next Article जामताड़ा : फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की बैठक, लंबित कमीशन व स्मार्ट पीडीएस समस्या को लेकर आक्रोश

    Related Posts

    बोर्ड बैठक पूर्व वर्तमान पार्षदों के साथ मेयर सुधा गुप्ता ने की बैठक

    August 17, 2026

    ।

    July 27, 2026

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह फर्जीवाड़ा मामले में बड़ा एक्शन, राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा हिरासत में

    जलजमाव से परेशान लोगों का अनोखा विरोध, सड़क पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की धान रोपनी

    13 माह से कमीशन बकाया, राशन दुकानदारों का उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना

    NMDC हैदराबाद मैराथन के 15वें संस्करण में जमशेदपुर रोड रनर्स का शानदार प्रदर्शन

    बेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर; पटना रेफर

    पुतला गायब, कांग्रेसी हैरान”: यूथ कांग्रेस का बना मज़ाक

    मंदिर में चेन स्नैचिंग करने वाले अंतरराज्यीय पारिवारिक गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटा-बहू समेत चार गिरफ्तार

    सोन समझौते में झारखंड को एक लोटा पानी भी अतिरिक्त नहीं मिला : सरयू राय

    बीईएमएल में 1346 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का मौका फ्रेशर्स भी कर सकेंगे आवेदन

    बिना चाशनी और मावे के झंझट के 15 मिनट में तैयार करें सिंघाड़े के आटे की स्वादिष्ट बर्फी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.