जमशेदपुर में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने आरोपी महिला के साथ प्रेमी को किया गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। एमजीएम थाना क्षेत्र के पिपला के सामने स्थित बाघानंद गांव में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। 37 वर्षीय परशुराम टुडू अपनी पत्नी सुमन टुडू के साथ खेत गए थे, लेकिन लौटते समय केवल पत्नी ही घर पहुंची। परशुराम के न मिलने पर परिजनों ने खोजबीन की, जहां खेत से उसका शव बरामद हुआ।

परिवार का आरोप है कि सुमन टुडू ने अपने प्रेमी हेनंडल जूरी (निवासी गालूडीह) के साथ मिलकर कटारी और डंडे से परशुराम की हत्या की। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, थाना प्रभारी सचिन दास ने बताया कि प्रेमी को भी गिरफ्तार किया गया है पुलिस की कार्रवाई से परिवार संतुष्ट नजर आ रहे हैं मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।


