Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत vs ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में 9 हजारी बनने के करीब रोहित शर्मा
    Breaking News Headlines खेल

    भारत vs ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में 9 हजारी बनने के करीब रोहित शर्मा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई: भारत के सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा एकदिवसीय क्रिकेट में 9 हजारी बनने की दहलीज पर हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ  शुरू हो रही 3 मैचों की सीरीज में यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।’हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित ने अपने वनडे करियर में 221 मैचों में 49.14 के औसत से 8944 रन बनाए हैं और उन्हें 9 हजारी बनने के लिए मात्र 56 रन की जरूरत है। अपने करियर में 28 वनडे शतक बना चुके रोहित ने पिछले साल इंग्लैंड में हुए एकदिवसीय विश्व कप में 5 शतक बनाने का विश्‍व कीर्तिमान कायम किया था।

    रोहित यदि यह उपलब्धि हासिल करते हैं तो एकदिवसीय क्रिकेट में 9 हजारी बनने वाले वे दुनिया के 20वें बल्लेबाज होंगे। भारत में उनसे आगे मोहम्मद अजहरुद्दीन (9378), महेंद्र सिंह धोनी (10,773), राहुल द्रविड़ (10,889), सौरभ गांगुली (11,363), विराट कोहली (11,609) और सचिन तेंदुलकर (18,426) हैं।इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर 5000 रन बनाने की उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। उन्हें वनडे में 5 हजारी बनने के लिए मात्र 10 रन की जरूरत है। वे इस मामले में सबसे तेज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन जाएंगे। डीन जोन्स ने जहां 5 हजार रन बनाने के लिए 128 पारियां खेली थीं, वहीं वॉर्नर ने अब तक 114 पारियां खेली हैं।भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को वनडे में विकेटों का शतक पूरा करने के लिए मात्र एक विकेट की जरूरत है। कुलदीप के 56 मैचों से 99 विकेट हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे भारत के 22वें गेंदबाज बन जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को वनडे में विकेटों का शतक पूरा करने के लिए 4 विकेट की जरूरत है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुबई में भारी बारिश, बाढ़ में डूबे शहर के कई हिस्‍से
    Next Article देशद्रोह मामले में परवेज मुशर्रफ को राहत, विशेष अदालत का गठन असंवैधानिक करार

    Related Posts

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    August 10, 2026

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    August 10, 2026

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.