Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा:15 साल से बदहाली का दंश झेल रही कुंडहित प्रखंड अंतर्गत बिक्रमपुर-कालीपाथर मुख्य सड़क
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा:15 साल से बदहाली का दंश झेल रही कुंडहित प्रखंड अंतर्गत बिक्रमपुर-कालीपाथर मुख्य सड़क

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    15 साल से बदहाली का दंश झेल रही बिक्रमपुर-कालीपाथर मुख्य सड़क

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड अंतर्गत बिक्रमपुर-कालीपाथर मुख्य मार्ग की दुर्दशा आज भी जस की तस है। करीब तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क की हालत बीते 15 सालों से बेहद खराब है। इस सड़क से रोजाना सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, लेकिन यहां सफर करना किसी चुनौती से कम नहीं।

    सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े तालाबनुमा गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें बरसात के दिनों में पानी भरने से हालात और भी बिगड़ जाते हैं। कहीं नुकीले पत्थर पसरे हैं तो कहीं गड्ढों की गहराई इतनी है कि दोपहिया वाहन सवारों के लिए यह रास्ता मौत के मुंह में जाने जैसा हो जाता है। स्थानीय लोग बताते हैं कि तीन किलोमीटर की यह दूरी तय करने में उतना समय लगता है, जितना 30 किलोमीटर की यात्रा में लगता है।

    सड़क की खस्ताहाल स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार लोग घायल हुए हैं, लेकिन अब तक इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वर्षों से इस सड़क के मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस पर कोई पहल नहीं हो रही है।
    अब स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

    बिक्रमपुर-कालीपाथर मुख्य मार्ग की यह बदहाली केवल लोगों की परेशानी नहीं बढ़ा रही, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी बड़ी बाधा बन चुकी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअध्यक्ष व महामंत्री रामदास सोरेन को दिये श्रद्धांजलि
    Next Article कर्माटांड़ थाना को साइबर अपराध से मुक्त बनाना प्राथमिकता : नए थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी

    Related Posts

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    May 27, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    May 27, 2026

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    ईद-उल-जुहा पर उपायुक्त ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

    आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में योजनाओं के प्रभावी संचालन पर जोर

    मोहरदा पीएम आवास योजना निर्माण स्थल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं जल्द बहाल करने के निर्देश

    उपायुक्त की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    वर्षों से अलग रह रहे दंपति ने भुलाए गिले-शिकवे, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

    नौतपा में शर्बत सेवा से गुप्ता ऑटोमोबाइल ने जीता दिल

    कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी : मुकेश अग्रवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.