Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नारायणपुर में अवैध विदेशी शराब पर ताबड़तोड़ छापामारी, भारी मात्रा में शराब जब्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नारायणपुर में अवैध विदेशी शराब पर ताबड़तोड़ छापामारी, भारी मात्रा में शराब जब्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नारायणपुर में अवैध विदेशी शराब पर ताबड़तोड़ छापामारी, भारी मात्रा में शराब जब्त

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: एसपी राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र में अवैध विदेशी शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक जामताड़ा के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक नगर प्रभाग जामताड़ा राजेश मंडल के नेतृत्व में पाँच अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। इन टीमों में तकनीकी शाखा, साइबर थाना और नारायणपुर थाना के अधिकारी शामिल थे।

    26 अगस्त 2025 को अपराह्न में नारायणपुर स्थित छह होटलों पर एक साथ छापामारी की गई। इसके बाद 27 अगस्त 2025 को झिलुवा (खरबनी) स्थित राशन दुकानों में भी पुलिस ने अभियान चलाया।

    छापामारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। बिनोद मंडल के घर सह दुकान से 6 बोतल रॉयल स्टैग शराब और 18 केन बीयर, जितेन्द्र मंडल के घर सह राशन दुकान से 34 केन बीयर तथा दिनोज मंडल के घर सह दुकान से 13 केन बीयर जब्त की गईं। इस प्रकार कुल 51 पीस बैड मंकी बीयर, 1 पीस गॉड फादर बीयर और 6 बोतल रॉयल स्टैग (375ML) की बरामदगी हुई।

    इस छापामारी में पु०नि० राजेश मंडल के अलावा नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन, पु०अ०नि० संजय कुमार सिंह, प्रकाश सेठ, विनोद सिंह, हिरालाल महतो, कृष्णा कुमार सहित पुलिस बल के अन्य जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जामताड़ा पुलिस अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी। जब्त की गई शराब को सीज कर लिया गया है और सभी आरोपियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरविंदर भाटिया और मनप्रीत ने टाटा स्टील मीडिया क्विज़ जीता
    Next Article कदमा शास्त्रीनगर में जुपिटर फर्नीचर का नया शोरूम उद्घाटित 25 साल पुराने भरोसे के साथ अब 3,500 स्क्वायर फीट के बड़े शोरूम में आधुनिक फर्नीचर की सुविधा

    Related Posts

    यूपी : डीजल टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    August 4, 2026

    गुजरात : चांदीपुरा वायरस ने मचाया कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

    August 4, 2026

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूपी : डीजल टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    गुजरात : चांदीपुरा वायरस ने मचाया कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    तमिलनाडु पुलिस ने उदयनिधि को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

    सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस : यौन केस मामलों में लज्जा भंग या बेबस महिला जैसे शब्दों का न हो इस्तेमाल

    लॉक अप के विनर को लेकर चर्चा तेज, शिवांगी जोशी के नाम की खबरों से सोशल मीडिया पर बहस

    संसद की कार्यवाही में व्यवधान डाल रहे कांग्रेस और उसके सहयोगी दल: भाजपा

    फुटपाथ पर पैदल चलना मौलिक अधिकार, सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को तत्काल निशानदेही के दिए निर्देश

    कोहली-गंभीर विवाद पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा खुलासा, आक्रामकता जरूरी लेकिन सीमा नहीं लांघनी चाहिए

    नंबर प्लेट छिपाने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धोखाधड़ी नहीं मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.