साहित्यिक संस्था नवपल्लव का वार्षिकोत्सव एवं दो पुस्तकों का विमोचन सम्पन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: साहित्यिक संस्था नवपल्लव का स्थापना दिवस सह वार्षिकोत्सव जिला सिंहभूम तुलसी भवन के चित्रकूट कक्ष में गरिमामय ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के द्वारा साझा संकलन “यादें उनकी जो गुमनामी के अंधेरे में खो गये” (संपादक डॉ. कल्याणी कबीर) तथा माधुरी मिश्रा का उपन्यास “शकुंतला” का विमोचन हुआ।

मुख्य अतिथि डॉ. मुदिता चंद्रा (सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष, हिंदी, कोल्हान) एवं विशिष्ट अतिथि शकुंतला पाठक (ग्रेजुएट कॉलेज) रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना और स्वागत भाषण (डॉ. अनीता निधि) से हुआ।

अतिथियों ने साहित्य की भूमिका पर सारगर्भित विचार रखे। संस्थापिका माधुरी मिश्रा ने गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों पर केंद्रित संकलन को कर्तव्यनिष्ठ पहल बताया। दूसरे सत्र में साझा संकलन में शामिल 14 लेखिकाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतिभा सम्मान, सक्रिय सदस्य सम्मान एवं निर्मला ठाकुर सम्मान भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ साहित्यकार व विद्वतजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. अनीता शर्मा एवं रीना सिन्हा ने किया।


