Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन, 127 यूनिट रक्त संग्रह
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन, 127 यूनिट रक्त संग्रह

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 22, 2025Updated:August 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन, 127 यूनिट रक्त संग्रह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर :ॐ कमरिया सेवा संघ टाटानगर और जोहार झारखंड समाज सेवी संस्था की ओर से टेल्को रीक्रिएशन क्लब में स्वर्गीय महेश्वर प्रसाद जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 127 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, टाटा मोटर्स अस्पताल के एडमिन हेड पार्थों मुखो उपाध्याय, डॉ. संजय लाल श्रीवास्तव, मेयर बाई के अमिताभ चटर्जी, डीएसपी सुनील चौधरी, बिरसानगर थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी, जमशेदपुर ब्लड बैंक के डायरेक्टर संजय चौधरी, टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद, महामंत्री आर.के. सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता राजकुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा के साथ ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के संस्थापक महासचिव राज किशोर सिंह भरत चौधरी प्रमोद राय समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान मानवीय संवेदना और सामाजिक दायित्व का सर्वोच्च उदाहरण है। उन्होंने कहा कि “देश में लोग धर्म और जाति के आधार पर बंटते हैं, लेकिन जब ब्लड की जरूरत होती है तो केवल ब्लड ग्रुप पूछा जाता है। जमशेदपुर ब्लड डोनेशन के क्षेत्र में देश में अव्वल स्थान रखता है।”

    उन्होंने आगे कहा कि रक्तदान भाईचारे और मानवीय मूल्यों को जीवित रखने का सशक्त माध्यम है। दुनिया में कोई मशीन रक्त का निर्माण नहीं कर सकती, इसलिए यह केवल इंसान ही इंसान को जीवनदान दे सकता है।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, संरक्षक पप्पू सिंह, चंचल लकड़ा, रोशन सिंह, श्रीनिवास सिंह, गणेश रॉय, संजय साव, रामजी, दुलाल, चंद्रपति, सतनारायण प्रसाद, रवि दास, विश्वकर्मा महतो, विनीत जायसवाल, सतीश प्रसाद, प्रेम चंद्र भगत, अजय, अजित मेघिया, दिवाकर गुप्ता, अजय अमन सहित कई सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

    127 यूनिट रक्त संग्रह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने दिशोम गुरू शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़; 75 से अधिक लोगों ने उपायुक्त के समक्ष रखी अपनी समस्याएं
    Next Article मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज छात्र की आत्महत्या, एंबुलेंस में विलंब और प्रबंधन की लापरवाही पर उठे सवाल

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.