Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाईबासा में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ जांच अभियान, नशे में गाड़ी चलाने पर ₹10,000 जुर्माना
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चाईबासा में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ जांच अभियान, नशे में गाड़ी चलाने पर ₹10,000 जुर्माना

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 21, 2025Updated:August 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चाईबासा में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ जांच अभियान, नशे में गाड़ी चलाने पर ₹10,000 जुर्माना

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के संयुक्त निर्देश पर चाईबासा शहरी क्षेत्र में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया।

    अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार और जिला यातायात प्रभारी संतोष कुमार के साथ सड़क सुरक्षा टीम के कर्मी भी मौजूद रहे। इस दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

    जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क हादसों के प्रमुख कारणों में ड्रंक एंड ड्राइव सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न इलाकों में ऐसे अभियानों को लगातार चलाया जाएगा। अभियान के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट की धारा-185 के तहत नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ वाहन जब्त करने और ₹10,000 का जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी।

    यातायात प्रभारी ने कहा कि नशे की स्थिति में वाहन को संतुलित चलाना बेहद मुश्किल हो जाता है, जिससे वाहन चालक, यात्री और अन्य लोगों की जान खतरे में पड़ जाती है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

    आम लोगों से अपील की गई है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, नशे में गाड़ी न चलाएं और सुरक्षित यात्रा का आनंद लें।

    000 जुर्माना चाईबासा में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ जांच अभियान नशे में गाड़ी चलाने पर ₹10
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचतरा सांसद कालीचरण सिंह ने गेल इंडिया चेयरमैन से की मुलाकात, हर घर तक गैस पाइपलाइन पहुंचाने पर चर्चा
    Next Article ब्रहमानंद नारायणा अस्पताल ने रचा इतिहास, नई हार्ट तकनीक से मरीज को राहत

    Related Posts

    वादों की जंग बनाम भरोसे की राजनीति: बंगाल में चुनावी विमर्श | राष्ट्र संवाद

    April 22, 2026

    अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर वार: ‘लक्ष्मीर भंडार’ रहेगा जारी | राष्ट्र संवाद

    April 22, 2026

    पुस्तक समीक्षा: NEP 2020 और गिजुभाई बधेका के शैक्षिक विचार | राष्ट्र संवाद

    April 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वादों की जंग बनाम भरोसे की राजनीति: बंगाल में चुनावी विमर्श | राष्ट्र संवाद

    गोरखा मुद्दे का 6 महीने में होगा समाधान: अमित शाह | राष्ट्र संवाद

    अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर वार: ‘लक्ष्मीर भंडार’ रहेगा जारी | राष्ट्र संवाद

    पृथ्वी को स्वच्छ सुंदर सुवासित बनाना ही होगा | राष्ट्र संवाद

    पृथ्वी: हमारी शक्ति हमारा ग्रह और पर्यावरण संरक्षण | राष्ट्र संवाद

    पुस्तक समीक्षा: NEP 2020 और गिजुभाई बधेका के शैक्षिक विचार | राष्ट्र संवाद

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा का फूटा आक्रोश, जर्जर पोल और बिजली समस्या पर सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.