Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एचसीएल-आईसीसी मऊभंडार स्मेल्टर प्लांट चालू कराने की मांग पर सांसद विद्युतवरण महतो संग मजदूर नेताओं ने केंद्रीय खान मंत्री से की मुलाकात
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एचसीएल-आईसीसी मऊभंडार स्मेल्टर प्लांट चालू कराने की मांग पर सांसद विद्युतवरण महतो संग मजदूर नेताओं ने केंद्रीय खान मंत्री से की मुलाकात

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एचसीएल-आईसीसी मऊभंडार स्मेल्टर प्लांट चालू कराने की मांग पर सांसद विद्युतवरण महतो संग मजदूर नेताओं ने केंद्रीय खान मंत्री से की मुलाकात

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    घाटशिला। सांसद विद्युतवरण महतो के नेतृत्व में ताम्र मजदूरों और पंचायत प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए एचसीएल-आईसीसी मऊभंडार स्मेल्टर प्लांट को पुनः चालू कराने की मांग की।

    मजदूर नेताओं ने बताया कि दिसंबर 2019 से प्लांट बंद होने के कारण बड़ी संख्या में ठेका मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। टाउनशिप वीरान हो रहे हैं और व्यापार प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि मऊभंडार प्लांट कॉपर के साथ गोल्ड, सिल्वर, निकेल, सल्फ्यूरिक एसिड, कोबाल्ट, ग्रास समेत दर्जनभर से ज्यादा बहुमूल्य धातुओं का उत्पादन करता था। इसे दोबारा शुरू करने से रोजगार के साथ-साथ देश को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी।

    सांसद प्रतिनिधि दिनेश साव ने कहा कि आज प्राइवेट कंपनियों में स्मेल्टर प्लांट लगाने की होड़ है, जबकि एचसीएल-आईसीसी के पास वर्षों से स्थापित स्मेल्टर प्लांट बंद पड़ा है। यहां पानी, बिजली, सड़क, रेल और जलमार्ग की बेहतरीन सुविधा मौजूद है।

    सांसद विद्युतवरण महतो ने भी मंत्री से आग्रह किया कि मऊभंडार प्लांट के साथ-साथ किशनगढ़िया, पाथरगोड़ा और धोबनी माइंस को भी चालू किया जाए। उन्होंने कहा कि सुरदा माइंस चालू हो चुका है, वहीं राखा कॉपर और चापड़ी माइंस को पर्यावरणीय स्वीकृति मिल गई है। आने वाले वर्षों में कॉपर अयस्क का बड़ा उत्पादन संभव है और इसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलना चाहिए।

    केंद्रीय खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए अपने सचिव से मऊभंडार प्लांट और माइंस से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया और आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

    एचसीएल-आईसीसी मऊभंडार स्मेल्टर प्लांट चालू कराने की मांग पर सांसद विद्युतवरण महतो संग मजदूर नेताओं ने केंद्रीय खान मंत्री से की मुलाकात
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुलडीहा में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का खेल जारी, अमीरों पर कार्रवाई से बच रहा अंचल विभाग
    Next Article चाईबासा में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ जांच अभियान, नशे में गाड़ी चलाने पर ₹10,000 जुर्माना

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.