Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की बैठक संपन्न, तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा, 13 नई पूजा समितियाँ जुड़ीं केंद्रीय समिति से, प्रशासन से सहयोग की उम्मीद
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की बैठक संपन्न, तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा, 13 नई पूजा समितियाँ जुड़ीं केंद्रीय समिति से, प्रशासन से सहयोग की उम्मीद

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की बैठक संपन्न, तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा, 13 नई पूजा समितियाँ जुड़ीं केंद्रीय समिति से, प्रशासन से सहयोग की उम्मीद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को भालूबासा स्थित होटल मिस्टी इन में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता ने की। सर्वप्रथम अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का अभिवादन किया और आगे की कार्यवाही के लिए महासचिव को निर्देशित किया। महासचिव आशुतोष सिंह ने सभी सदस्यों का स्वागत किया तथा आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत करने हेतु अंकेक्षक प्रदीप दास को आमंत्रित किया। श्री दास ने विगत वर्ष का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

    बैठक में विगत वर्ष की दुर्गा पूजा से मिले अनुभवों और इस वर्ष की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने स्वीकार किया कि पिछले वर्ष समिति को कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त हुआ था। इस वर्ष अधिक वर्षा के कारण चुनौतियाँ बढ़ गई हैं, कई स्थानों पर पूजा स्थल पूजा योग्य नहीं हैं, सड़कों की स्थिति दयनीय है

    जिला प्रशासन द्वारा पिछले वर्ष दिए गए सहयोग की सराहना की गई तथा आशा व्यक्त की गई कि इस वर्ष भी प्रशासन सहयोग प्रदान करेगा। बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि विसर्जन घाटों – स्वर्णरेखा घाट, वेली बोधन घाट और बड़ौदा घाट – की समस्याओं को अभी से जिला प्रशासन के संज्ञान में लाया जाए

    बैठक में यह जानकारी भी दी गई कि इस वर्ष 13 नए पूजा समितियों ने केंद्रीय समिति की सदस्यता ग्रहण की है। साथ ही, मानगो फ्लाईओवर निर्माण से प्रभावित पूजा समितियों के स्थल के समाधान हेतु प्रशासन से वार्ता की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई। बैठक में यह भी तय हुआ कि आगामी 23 अगस्त को आयोजित होने वाली बैठक में शहर की सभी दुर्गा पूजा समितियाँ भाग लेंगी। समस्याओं को लेकर समिति का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही जिला प्रशासन से भेंट कर उन्हें अवगत कराएगा।

    बैठक में रामबाबू सिंह ने सुझाव दिया कि पूजा की तैयारियों से संबंधित जिला प्रशासन एवं सरकार के सभी निर्देश समय से समितियों तक पहुँचा दिए जाएँ, ताकि अंतिम समय में असमंजस की स्थिति उत्पन्न न हो।

    बैठक का समापन कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। बैठक में उपाध्यक्ष अशोक सिन्हा, परमात्मा मिश्रा, गौतम प्रसाद, चमनदीप गील, धर्मेंद्र प्रसाद, संयोजक प्रमोद तिवारी, सामनतो कुमार, असित चक्रवर्ती, अर्जुन शर्मा, पी. एस. माथुर, सुरजीत चौधरी, सचिव अभिषेक कुमार, ओमोयो ओझा, शंभू मुखी, रुद्र प्रताप, जितेंद्र कुमार, शिव शंकर सिंह, संतोष कुमार, राघवेंद्र मिश्रा, संतोष कुमार सिंह, रवि भुइंया, सुमित शर्मा, राम प्रसाद जायसवाल, अपूर्वो पाल, सपन दास, तिलक कुमार दास, शैलेश गुप्ता, मिथुन कुमार, सुनील देबू का, सतीश मुखी, प्रमोद सिंह, इंद्रजीत सिंह, विजय वर्धा एवं सपन सरकार मुख्य रूप से मौजूद रहे।

     

     

    13 नई पूजा समितियाँ जुड़ीं केंद्रीय समिति से जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के पदाधिकारी एवं समस्त सदस्यों का आज शाम भालोबासा स्थित मिस्टी इन में मिलन समारोह आयोजित तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा प्रशासन से सहयोग की उम्मीद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर की नगरपालिकाएं योजनाओं पर कुंडली मार कर बैठी हैं : सरयू राय
    Next Article केरुवा डूंगरी पंचायत की जर्जर सड़कों से ग्रामीण परेशान, आवागमन बना जोखिम भरा

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.