जंबू अखाड़ा प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा, दिशुम गुरु शिबू सोरेन व मंत्री रामदास सोरेन को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जंबू अखाड़ा प्रांगण में मंगलवार की संध्या झारखंड आंदोलन के महानायक दिशुम गुरु शिबू सोरेन एवं राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जंबू अखाड़ा समिति द्वारा आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर तथा पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि यह झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। हाल ही में शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार उनके नेमरा गांव में लाखों लोगों की मौजूदगी में हुआ था, वहीं शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का अंतिम संस्कार घोड़ा बांध स्थित धुआं कॉलोनी में हजारों की भीड़ के बीच सम्पन्न हुआ। दोनों ही नेता झारखंड आंदोलन के पुरोधा रहे, जिनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इस श्रद्धांजलि सभा में मंदिर कमेटी के संरक्षक बंटी सिंह, लाइसेंसी रणवीर मंडल, सुमित कुमार, दिनेश राव, विषु कुमार, विपुल कुमार, रंजीता राय, संजय कुमार, रवि विश्वनाथ, काकुली मुखर्जी, जय मुखी, देबाशिष झा, गौतम धर, गणेश चंद्रा, जय चटर्जी समेत अखाड़ा समिति के कई सदस्य उपस्थित थे।


