Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » करमदहा नदी से पूर्वी टूंडी क्षेत्र की ओर रोजाना सौ ट्रक अवैध बालू की हो रही है ढुलाई,धनबाद जिला प्रशासन कब लगायेगी रोक?
    Breaking News झारखंड रांची

    करमदहा नदी से पूर्वी टूंडी क्षेत्र की ओर रोजाना सौ ट्रक अवैध बालू की हो रही है ढुलाई,धनबाद जिला प्रशासन कब लगायेगी रोक?

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    करमदहा नदी से पूर्वी टूंडी क्षेत्र की ओर रोजाना सौ ट्रक अवैध बालू की हो रही है ढुलाई,धनबाद जिला प्रशासन कब लगायेगी रोक?

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा और गोबिंदपुर की सीमा पर स्थित करमदहा नदी से वर्षों से नावों के जरिए अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा है।दिन दहाड़े एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।बताया जाता है कि रोजाना लगभग सौ ट्रकों में भरकर यह बालू धनबाद के पूर्वी टुंडी इलाके की ओर भेजा जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह धंधा लंबे समय से प्रशासन की नाक के नीचे फल-फूल रहा है, लेकिन कार्रवाई न होने से बालू माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

    इस संबंध में जब जामताड़ा अंचलाधिकारी अबीसार मुर्मू से पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट किया कि जामताड़ा जिले में अवैध बालू व्यापार की कोई गतिविधि नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं इस तरह की जानकारी सामने आती है तो हर हाल में कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जामताड़ा उपायुक्त रवि आनंद ने भी अधिकारियों को अवैध खनन पर सख्ती बरतने का निर्देश दिया है।

    हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर राष्ट्र संवाद से गलती हुई और खबर को जामताड़ा जिले से संबंधित बता दिया गया था। बाद में राष्ट्र संवाद ने अपनी त्रुटि स्वीकार करते हुए खेद प्रकट किया। असल में बालू का अवैध उठाव धनबाद-जामताड़ा सीमा क्षेत्र से हो रहा है। इस पर खासकर धनबाद जिला प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।

    राष्ट्र संवाद ने जामताड़ा जिला खनन पदाधिकारी से भी कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क स्थापित नहीं हो सका। फिलहाल, अवैध बालू कारोबार पर प्रशासनिक उदासीनता से माफियाओं के हौसले और बुलंद हो रहे हैं। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि अब सख्त कार्रवाई होगी ताकि करमदहा नदी से हो रहे इस अवैध कारोबार पर लगाम लग सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में हेलमेट क्रांति: एसपी राजकुमार मेहता की पहल से सड़क हादसे लगभग शून्य
    Next Article जादूगोड़ा में विक्षुब्ध महिला ने खुले आसमान के नीचे दिया बच्ची को जन्म, गांववाले बने सहारा

    Related Posts

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    August 27, 2026

    साई कृष्णा हेवन सिटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: पांचवीं मंजिल से गिरने का मामला

    August 27, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    साई कृष्णा हेवन सिटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: पांचवीं मंजिल से गिरने का मामला

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

    छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी

    जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा: उपायुक्त ने दिया समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

    साकची में जना स्मॉल फाइनेंस बैंक पर महिला को बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

    मानगो पुल के गड्ढे को शीघ्र भरवाने का निर्देश, सरयू राय ने जताई चिंता*

    एमएमडीआर संशोधन पर कांग्रेस का प्रदर्शन मुद्दाविहीन राजनीति: संजीव सिन्हा

    चढ़ावा चोरी और एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान: सरयू राय ने झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर सेमिनार में की चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.