Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लगातार अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थी के अभिभावक को नोटिस भेजने का डीसी ने दिया सख्त निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    लगातार अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थी के अभिभावक को नोटिस भेजने का डीसी ने दिया सख्त निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लगातार अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थी के अभिभावक को नोटिस भेजने का डीसी ने दिया सख्त निर्देश

    राष्ट्र संवाद सं

    आज दिनांक 19.08.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्याह्न भोजन) योजना अंतर्गत जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक एवं शिक्षा विभाग के कार्यों के समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया।

    बैठक में बताया गया कि जिले में सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन संचालित है। जिसमें कुल नामांकित छात्र संख्या के विरूद्ध माह जून में बहुत कम आच्छादन है। उन्होंने विद्यालयों में बच्चों की कम उपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए लगातार अनुपस्थित रहने वाले बच्चों के अभिभावकों को नोटिस भेजने का निर्देश दिया, साथ ही बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    इसके अलावा उपायुक्त ने विद्यालयों द्वारा की जाने वाली एसएमएस (SMS) की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने प्रतिदिन शत् प्रतिशत विद्यालयों में एसएमएस (SMS) सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने छात्रों को एल्बेंडाजॉल एवं आई एफ.ए. गोली नियमित वितरण की स्थिति की समीक्षा कर निदेश दिया कि सभी विद्यालयों में छात्रों को एल्बेंडाजॉल तथा आई.एफ.ए. की गोली का सेवन सुनिश्चित करें।

    उपायुक्त ने जिले के विद्यालयों एवं आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों के ई विद्यावाहिनी एप पर उपस्थिति की समीक्षा करते हुए माह जून में जिन शिक्षकों का उपस्थिति शून्य है, उन सभी का एक दिन वेतन काटने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उपस्थिति से समझौता नहीं किया जाएगा। अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यूडाइस को अपडेट रखने का निर्देश दिया साथ ही सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का प्रतिदिन रिव्यू करने का निर्देश दिया।

    *_बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण आहार प्रदान करें_*

    इसके अतिरिक्त उन्होंने स्कूल स्टेप डिलीवरी की समीक्षा कर स्कूल स्टेप डिलीवरी से संबंधित बिंदुओं पर समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिया।
    उपायुक्त ने मिड डे मील के तहत बच्चों को मिलने वाले मेनू / मात्रा एवं पौष्टिकता का मापदंड के अनुसार मध्याह्न भोजन का संचालन करना का निर्देश दिया। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि विभाग द्वारा निर्धारित मेनु, मात्रा एवं पौष्टिकता का मापदंड के अनुरूप बच्चों को शुद्ध / स्वच्छ एवं पौष्टिक मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    _*इस मौके पर*_ उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री विकेश कुणाल प्रजापति, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जामताड़ा सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे l

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article1 सितम्बर से बंद रहेंगे जनवितरण की दुकानें : फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की चेतावनी
    Next Article जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़,करीब 100 की संख्या में लोगों ने उपायुक्त के समक्ष रखी अपनी समस्याएं

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.