Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूरी-सब्जी खाने से कस्तूरबा विद्यालय की चार दर्जन बच्चियां बीमार पाँच की हालत गंभीर, मेदनीनगर रेफर – वार्डन पर लापरवाही के आरोप
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूरी-सब्जी खाने से कस्तूरबा विद्यालय की चार दर्जन बच्चियां बीमार पाँच की हालत गंभीर, मेदनीनगर रेफर – वार्डन पर लापरवाही के आरोप

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूरी-सब्जी खाने से कस्तूरबा विद्यालय की चार दर्जन बच्चियां बीमार पाँच की हालत गंभीर, मेदनीनगर रेफर – वार्डन पर लापरवाही के आरोप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    तरहसी (पलामू)। कस्तूरबा आवासीय विद्यालय, तरहसी में सोमवार की सुबह नाश्ते में परोसी गई पूरी और सब्जी खाने के बाद लगभग चार दर्जन बच्चियां अचानक बीमार पड़ गईं। सुबह करीब 9 बजे नाश्ता करने के एक घंटे बाद ही बच्चियों को पेट दर्द, उल्टी, गले में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने लगी।

    विद्यालय प्रबंधन ने आनन-फानन में बच्चियों को तरहसी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। इनमें से पाँच की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेदनीनगर रेफर किया गया। गंभीर रूप से बीमार बच्चियों में चांदनी कुमारी (15), किरण कुमारी (15), मुन्नी कुमारी (16), साक्षी कुमारी (12), संजना कुमारी (14) और आशा खातून (6) शामिल हैं। बाकी बच्चियों का इलाज तरहसी स्वास्थ्य केंद्र में ही जारी है। इलाज कर रहे डॉ. इमरान आलम ने बताया कि एक ही समय में इतने छात्राओं का समान लक्षणों से बीमार होना विषाक्त भोजन का परिणाम हो सकता है।

    हालाँकि विद्यालय की वार्डन आरती कुमारी का कहना है कि बच्चियां जन्माष्टमी के उपवास पर थीं और उपवास खोलने के बाद गैस बनने से तबीयत खराब हुई है। लेकिन ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने वार्डन के दावे पर सवाल उठाए। अनिल सिंह, बजरंगी मेहता, संध्या देवी (पूर्व उपमुखिया), शिवपाल सिंह सहित कई लोगों ने कहा कि उपवास शनिवार को था और पारण रविवार को हुआ, जबकि घटना सोमवार को घटी। ऐसे में वार्डन का यह तर्क बेबुनियाद है।

    फार्मासिस्ट राजेंद्र कुमार सहित अस्पताल कर्मियों ने आरोप लगाया कि लगभग चार दर्जन बच्चियों का इलाज किया गया, लेकिन वार्डन ने कई छात्राओं को चुपचाप अस्पताल से भगा दिया ताकि उनके नाम-पते रजिस्टर में दर्ज न हो सकें। यह गंभीर लापरवाही मानी जा रही है।

    बीमार बच्चियों ने भी आरोप लगाया कि उनके घरवालों को सूचना नहीं दी गई और इलाज के दौरान किसी परिजन को बुलाया नहीं गया।

    पूरी-सब्जी खाने से कस्तूरबा विद्यालय की चार दर्जन बच्चियां बीमार पाँच की हालत गंभीर मेदनीनगर रेफर – वार्डन पर लापरवाही के आरोप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजधर कोल साइडिंग के समीक्ष अपराधियों ने की फायरिंग, खोखा जप्त
    Next Article आई.पी.एफ की चार दिवसीय सीनियर पुरुष एवं महिला नेशनल पावर लिफ्टिंग व बेंचप्रेस चैम्पियनशिप 2025 शुरू देशभर से 310 प्रतिभागी ले रहे हैं हिस्सा, 21 अगस्त को होगा फाइनल

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.