सीसीएल के हल्के वाहन चालकों में प्रबंधन से हक अधिकार की मांग को लेकर आंदोलन जारी
प्रबंधन नियमों को ठेंगा दिखाकर हल्के वाहन चालकों को हक अधिकार सुरक्षा से खिलवाड़ करने का आरोप
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चतरा: जनता मजदूर संघ (असंगठित) के बैनर तले पिपरवार महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष सीसीएल के हल्के वाहन चालकों ने एचपीसी के तर्ज पर वेतन का भुगतान सहित सात सूत्री मांगों को लेकर तीसरे दिन भी आंदोलन के साथ धरना प्रदर्शन जारी है। इस दौरान हल्के वाहन चालकों और संघ के नेताओं ने प्रबंधन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक एरिया के सभी हल्के वाहन चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।

प्रदर्शनकारियों चालको ने कहा कि प्रबंधन की मनमानी के कारण उनकी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। उनकी सात सूत्री मांगों में एचपीसी के अनुरूप वेतन का भुगतान, नियमित साप्ताहिक अवकाश, चिकित्सा सुविधा, पीएफ ईएसआई की व्यवस्था, कार्यस्थल पर सुरक्षा, अवकाश की सुविधा और सेवा स्थायित्व की गारंटी शामिल हैं। जनता मजदूर संघ के एरिया अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य नेताओं चालकों ने कहा कि हल्के वाहन चालकों की समस्याओं के साथ मांग पूरी प्रबंधन नहीं करती है तो आर पार की लड़ाई होगी।

सीसीएल प्रबंधन नियमों को ठेंगा दिखाकर वाहन चालकों के हक अधिकार से खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि चालकों को एचपीसी (हायर पेस्केल कमेटी) के अनुरूप वेतन, साप्ताहिक अवकाश और अन्य सुविधाएं मिलनी चाहिए। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक हड़ताल अनवरत जारी रहेगी। चालकों का कहना है कि वे आंदोलन के लिए बाध्य हैं और यदि प्रबंधन ने शीघ्र पहल नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


