Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर किया भव्य आयोजन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर किया भव्य आयोजन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 18, 2025Updated:August 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर किया भव्य आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर :राष्ट्र के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद, जमशेदपुर महानगर इकाई ने एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर परिषद ने देश के शहीदों, सेना और राष्ट्र का वंदन करते हुए राष्ट्र सेवा के धर्म का बखूबी निर्वहन किया तथा उपस्थित जनमानस में राष्ट्र प्रेम की भावना का संचार किया।

    संयोजन की जिम्मेदारी संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह और सचिव सोनी सुगंधा ने निभाई, जिसके कारण आयोजन अत्यंत सफल रहा। मंच पर प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित विदुषी कवयित्री एवं संस्था की संरक्षिका डॉ. रागिनी भूषण, संस्था की संस्थापिका व सामाजिक शख्सियत मंजू ठाकुर, वरीय साहित्यकार श्री शेषनाथ सिंह शरद, संस्था के अध्यक्ष शैलेन्द्र पाण्डेय शैल तथा तुलसी भवन के उपाध्यक्ष श्री रामानंदन प्रसाद ने अपने उद्बोधन से आयोजन की गरिमा को बढ़ाया।

    कार्यक्रम की शुरुआत राजेन्द्र साह राज के सुमधुर देशभक्ति गीतों से हुई। इसके बाद डॉ. रागिनी भूषण की रचनाओं ने आयोजन को नई ऊँचाई प्रदान की। एक के बाद एक 32 रचनाओं की प्रस्तुति ने वातावरण को लगातार ऊर्जावान बनाए रखा। सोनी सुगंधा के कुशल संचालन ने पूरे कार्यक्रम को सहज और प्रभावी बनाए रखा।

    इस अवसर पर परिषद के साथी मामचंद अग्रवाल बसंत, बृजेन्द्रनाथ मिश्रा, अनीता सिंह, जयंत श्रीवास्तव, शशि प्रकाश सिन्हा, एस.डी. पाण्डेय, मनीष सिंह वंदन, डॉ. अरुण कुमार शर्मा, लक्ष्मी सिंह, रीना सिन्हा, माधवी उपाध्याय, भोगेंद्र झा, अभिषेक, प्रकाश मेहता, नीलांबर चौधरी समेत कई साहित्यकारों और कवियों ने अपनी रचनाओं और प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को सफल बनाया।

    कार्यक्रम का समापन सुष्मिता पाठक सलिलतमज़ा के धन्यवाद ज्ञापन और भारत माता की जय के गगनभेदी उदघोष के साथ हुआ।

    अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर किया भव्य आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुचेना में जन्माष्टमी पर मटका फोड़ कार्यक्रम में दिखा उत्साह, बड़ी संख्या में जुटे लोग
    Next Article स्वतंत्रता दिवस पर मंच संस्था ने किया सम्मान समारोह सह साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.