तारा पब्लिक स्कूल हरिवंश नगर हाता में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम विद्यालय के सलाहकार डॉ ए के लाल तथा प्राचार्य कमलेश मिश्र ,शिक्षक शिक्षिकाओं ने स्वामी जी के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया।इस अवसर पर विद्यालय के सलाहकार डॉ ए के लाल ने कहा कि देश की वर्तमान व भविष्य में आने वाली को ध्यान में रखते हुये हमें अपनी वर्तमान शिक्षा प्रणाली में महत्वपूर्ण परिवर्तन करने की अति आवश्यकता है।हमें ऐसी वर्तमान शिक्षा की आवश्यकता है जो समय के अनुकूल हो। प्राचार्य श्री मिश्र ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी मानव जाति के महान प्रेमी थे और उनके जीवन के अनुभव हमेशा लोगों को प्रेरित करते थे और मनुष्य की भावना प्राप्त करने की इच्छा को नवीनीकृत करते थे।साथ ही साथ शिक्षक तथा छात्र छात्राओं ने भी स्वामी जी की वाणी कहे ।इस अवसर पर शिक्षक मानस शर्मा, अंबुज प्रमाणिक,प्रसनजीत विश्वास, शुक्रा सिंह सरदार,हेम पात्र,हैमंती महाली, बबिता टुडू,जेनिद होरो,असरन सोय, कहकशां परवीन,पानमुनी भुमिज जसमीन मुर्मू, आदि उपस्थित थे।
तारा पब्लिक स्कूल हरिवंश नगर हाता में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई
Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
Next Article मानदेय भुगतान नही होने पर पारा शिक्षक परेशान
