यदुवंशी समाज की भव्य शोभायात्रा संपन्न, कृष्ण लीलाओं की झांकियों ने मोहा मन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन यदुवंशी समाज द्वारा एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा एग्रिको मैदान से आरंभ होकर – सुभाष मैदान में संपन्न हुई।

शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं को दर्शाती आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे, नृत्य दल और भक्तों की भारी भीड़ शामिल रही। पूरे मार्ग में श्रद्धालु “जय श्रीकृष्ण” के जयकारों के साथ भक्ति में लीन नजर आए।

शोभायात्रा के समापन पर साकची आम मैदान में सामूहिक आरती का आयोजन किया गया। इसके उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

समाज के वरिष्ठ जनों एवं आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन समाज की एकता, श्रद्धा और परंपरा का प्रतीक है, जिसे हर वर्ष उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है।


