Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों के घरों में लगाया तिरंगा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों के घरों में लगाया तिरंगा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों के घरों में लगाया तिरंगा

    विधायक पूर्णिमा साहू अभियान में हुई शामिल, लोगों से घरों में तिरंगा लगाने की अपील की

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व भाजपा के राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान साकची मंडल के नेहरू कॉलोनी, सीतारामडेरा मंडल के देवनगर (बाराद्वारी), बारीडीह मंडल के बागुनहातु बस्ती, बिरसानगर मंडल के जोन नंबर-8 स्थित श्री हनुमान मंदिर क्षेत्र, टेल्को मंडल के आमबगान, बर्मामाइंस मंडल के रघुवर नगर व भक्ति नगर तथा गोलमुरी मंडल के गोलमुरी बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट किया और अपने घरों, प्रतिष्ठानों पर लगाने की अपील की। इस अभियान में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू मुख्यरूप से शामिल रहीं। उन्होंने स्थानीय नागरिकों को तिरंगा भेंट किया और कई घरों और दुकानों पर स्वयं तिरंगा लगाकर लोगों से अभियान में जुड़ने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान पूरा क्षेत्र तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। स्थानीय नागरिको ने उत्साहपूर्वक अपने-अपने घरों व दुकानों पर तिरंगा लगाया।

    इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज जन-जन तक पहुंचकर राष्ट्रभक्ति का एक महाअभियान बन गया है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देशवासी अपने राष्ट्रप्रेम को व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे 15 अगस्त को अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस को भव्य और गौरवपूर्ण तरीके से मनाएं और स्वाधीनता के लिए बलिदान देने वाले वीर सेनानियों को नमन करें।

    इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, बारीडीह मंडल अध्यक्ष जीवन लाल, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, सीतारामडेरा मंडल उपाध्यक्ष रंजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।

    स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों के घरों में लगाया तिरंगा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागडेहरी थाना मुख्यालय के सामने गुरुजी की आदमकद प्रतिमा स्थापित हो: आंदोलनकारी बाबुधन टुडू
    Next Article हर घर तिरंगाः सन्नी सिंह के नेतृत्व में 200 झंडे बांटे

    Related Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.