सौम्या वर्मा की आवाज़ में रिकॉर्ड हो रहा है तोमर सत्येन्द्र का भजन
तोमर सत्येन्द्र के भजन की रिकॉर्डिंग शुरू हुई
राष्ट्र संवाद संवाददाता
तोमर सत्येन्द्र सिंह द्वारा लिखित भजन की रिकॉर्डिंग मुम्बई में अंधेरी के स्टूडियो में शुरू हुई, जिसे मुम्बई की सुप्रसिद्ध गायिका सौम्या वर्मा की आवाज़ में रिकॉर्ड किया जा रहा है.

उल्लेखनीय है कि इस भजन की वीडियो शूटिंग जमशेदपुर पश्चिम के लोकप्रिय विधायक सरयू राय जी के आवास में होगी. इस संबंध में सरयू राय जी ने स्वीकृति प्रदान की है.

तोमर सत्येंद्र ने यह भी बताया कि इस वीडियो भजन में नए स्थानीय कलाकारों को अभिनय करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।


