करीम सिटी कॉलेज में “सोल 7.0” गेस्ट लेक्चर, छात्रों ने सीखी कॉर्पोरेट दुनिया की बारीकियां
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।करीम सिटी कॉलेज के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट व आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में “सोल 7.0” गेस्ट लेक्चर आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता प्रो. शरबरी साहा ने “कैम्पस से कॉर्पोरेट तक” विषय पर छात्रों को कार्यस्थल शिष्टाचार, नेतृत्व कौशल, करियर विकास, व्यक्तिगत ब्रांडिंग और चुनौतियों से निपटने के तरीकों पर मार्गदर्शन दिया।

एग्जाम कंट्रोलर डॉ. बी.एन. त्रिपाठी ने मोमेंटो और पौधा भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. आफताब आलम ने आत्मविश्वास व दृढ़ता पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन मेहर फातिमा व सी. वंदना ने किया, जबकि आशी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। सेशन में इंटरैक्टिव एक्टिविटीज और प्रश्नोत्तर के जरिए छात्रों को कॉर्पोरेट जगत की गहरी समझ मिली।


