Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसील का संपदा विभाग बना भ्रष्टाचार का अड्डा, कॉलोनी में जर्जर क्वार्टर और गंदगी का अंबार
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से

    यूसील का संपदा विभाग बना भ्रष्टाचार का अड्डा, कॉलोनी में जर्जर क्वार्टर और गंदगी का अंबार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 11, 2025Updated:August 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसील का संपदा विभाग बना भ्रष्टाचार का अड्डा, कॉलोनी में जर्जर क्वार्टर और गंदगी का अंबार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जादूगोड़ा :यूसील कॉलोनी में स्थित संपदा विभाग पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के गंभीर आरोप लग रहे हैं। कॉलोनी की देखरेख, साफ-सफाई, क्वार्टर और सड़कों का मेंटेनेंस, झाड़ियां काटना और नालियों की सफाई जैसे कामों की जिम्मेदारी इस विभाग की है, लेकिन अधिकारियों की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

    कई बार लिखित शिकायतें सीएमडी और डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी तक पहुंच चुकी हैं। हाल ही में सीएमडी ने भ्रष्टाचार के आरोपों में विभागीय अधिकारी प्रभास रंजन को हटा दिया, लेकिन अन्य विवादित अधिकारी अब भी यहीं जमे हुए हैं।

    सिविल विभाग के अधिकारी दिलीप कुमार मंडल लगभग 20 वर्षों से यहीं पदस्थ हैं और उनके कार्यकाल में क्वार्टरों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद पाइप फटे रहते हैं, सेफ्टी टैंक का पानी बाहर बहता है, दरवाजे-खिड़कियां टूटी रहती हैं। शिकायतों के बावजूद मरम्मत कार्य समय पर नहीं होते।

    दो करोड़ की लागत से बनाई गई कॉलोनी की चारदीवारी घटिया निर्माण के कारण टूट चुकी है, जिसकी गुणवत्ता पर राष्ट्र संवाद पहले से ही सवाल उठाता रहा है। वहीं डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच साफ-सफाई पर खर्च होने वाले लाखों रुपये के बावजूद कॉलोनी में गंदगी का अंबार है और डस्टबिन कचरे से भरे रहते हैं।

    कई क्वार्टर इतने जर्जर हैं कि बांस के सहारे टिके हुए हैं, प्लास्टर गिरने से दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिसमें कर्मचारी घायल हुए हैं। इसके बावजूद मेंटेनेंस कार्य में सुधार नहीं हो रहा।

    अधिकारियों पर आरोप है कि वे क्वार्टरों में रह रहे भाड़ेदारों और दुकानों पर कार्रवाई नहीं करते और कथित रूप से मोटा नजराना लेते हैं। बाहरी लोगों की मौजूदगी से नशे का कारोबार और चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे कर्मचारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

    झाड़ियों की कटाई न होने से कॉलोनी जंगल जैसी हो गई है, जिससे मच्छरों का प्रकोप और बीमारियां बढ़ रही हैं। अगर समय रहते अधिकारियों की कार्यशैली में सुधार और तबादला नहीं किया गया, तो संपदा विभाग की स्थिति और बदतर होती जाएगी।

    कॉलोनी में जर्जर क्वार्टर और गंदगी का अंबार यूसील का संपदा विभाग बना भ्रष्टाचार का अड्डा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिताडीह गोलीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और मोबाइल बरामद
    Next Article भरत सिंह ने नेमरा पहुँच कर स्व. शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

    Related Posts

    दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी ने घाटों का किया निरीक्षण

    October 20, 2026

    मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड मे फल की गुमटी में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

    October 20, 2026

    जम्बू अखाड़ा महिला विंग की ओर से 108 कन्याओं का पूजन, शस्त्र पूजन के साथ मनाया गया धार्मिक अनुष्ठान

    October 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी ने घाटों का किया निरीक्षण

    मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड मे फल की गुमटी में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

    जम्बू अखाड़ा महिला विंग की ओर से 108 कन्याओं का पूजन, शस्त्र पूजन के साथ मनाया गया धार्मिक अनुष्ठान

    भीषण सड़क हादसे के बाद बवाल, एक की मौत- दर्जनभर घायल, आक्रोशित लोगों ने कार में लगाई आग

    आशियाना गार्डन में छत से गिरकर 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसा

    कल्याण तालुका के वरप गांव में गरबा पंडाल पर तलवार से हमला, 8 हुड़दंगियों ने मचाया आतंक

    त्योहारों की रोशनी में दम न तोड़ दे ज़िंदगी

    भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूब

    कदमा टोल ब्रिज के पास किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

    मां रूपी सोरेन की अस्थियां लेकर रजरप्पा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दामोदर-भैरवी संगम पर करेंगे विसर्जन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.