अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा ने सोनारी कबीर मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया भोजली महोत्सव
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा का वार्षिक भोजली महोत्सव सोनारी कबीर मंदिर प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी को पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम विधानसभा विधायक सचिव मुन्ना सिंह, हिंदू पीठ के अरुण सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, छत्तीसगढ़ी युवा मंच के अध्यक्ष प्यारेलाल साहू और हिंदू युवा संघ के अध्यक्ष किशोर ओझा उपस्थित थे।
भोजली की पूजा-अर्चना के बाद कबीर मंदिर से कपाली घाट तक शोभायात्रा निकाली गई और विसर्जन के बाद महिलाओं ने सुवा गीत प्रस्तुत किया। समाज के संस्थापक राजकुमार सिंह लोधी ने इसे लोधी समाज का सांस्कृतिक पर्व बताते हुए महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
कार्यक्रम की सफलता में राजकुमार सिंह लोधी, रिपेंद्र कुमार सिंह लोधी, किशन लाल वर्मा, भुनेश्वर राय, ज्वाला सिंह, अवध राम, जे शिवकुमार, विनीता सिंह लोधी, संगीता लोधी, लक्ष्मी लोधी, कमल प्रसाद, परमेश्वर जंघेल सहित बड़ी संख्या में सदस्यों व महिलाओं का योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन संगीता लोधी ने किया।

