रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में आज श्रावणी उत्सव का आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में आज श्रावणी उत्सव का आयोजन किया गया इस उत्सव में विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया था। कुक विदाउट फायर ,राखी मेकिंग, मेहंदी डिजाइन और रैंप वॉक में सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडली में कॉलेज के व्याख्याताओं के साथ भूतपूर्व विद्यार्थी दीपिका पारिया और प्रियंका पारिया को भी आमंत्रित किया गया था। विद्यार्थियों को सावन उत्सव की शुभकामना देते हुए अध्यक्ष राम बचन जी ने कहा कि हर उत्सव का उद्देश्य हमारे जीवन में ऊर्जा भरना है और यह ऊर्जा हमेशा हमें सकारात्मक दिशा में लगानी चाहिए। प्राचार्या डॉ कल्याणी कबीर ने कहा कि सावन मास शिव की पूजा के लिए विशेष मास रहता है और शिव से हमें संतुलन और धैर्य के साथ नकारात्मक शक्तियों को नियंत्रित करना सीखना है ।
कार्यक्रम में कॉलेज के सभी व्याख्यातागणों की बहुत ही सक्रिय भूमिका रही । सचिव गौरव बचन सर ने छात्रों को श्रावणी उत्सव की शुभकामनाएं दी। एक्टिविटी इंचार्ज असिस्टेंट प्रोफेसर रश्मि लुगून और मंजू गागराई ने सभी इवेंट को व्यवस्थित तरीके से ऑर्गेनाइज किया। निर्णायक मंडली में रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के भूतपूर्व छात्र दीपिका, प्रियंका, डॉ सुमन लता, संदीप सिंह, व्याख्याता अमृता सुरेन, रंभा कॉलेज के डॉ किशन शर्मा और रंभा कॉलेज ऑफ आफ नर्सिंग के व्याख्याता मुनमुन मुक्ता तिर्की व्याख्याता संध्या, डीफार्मा से व्याख्याता दीपिका थी। कार्यक्रम फूड विदाउट फायर में प्रथम मीतू कैबतरा और रीमा रानी, द्वितीय खुशी नमता, तृतीय मुस्कान प्रधान, राखी मेकिंग में प्रथम स्थान पर रिया पॉल, द्वितीय स्थान सिमरन तृतीय स्थान पार्वती लेयागी, मेहंदी प्रतियोगिता प्रथम स्थान पर रीता तंतु बाई, द्वितीय स्थान पर सुमन पात्र, तृतीय स्थान पर मनीषा महतो, कपल रैंप वॉक में प्रथम स्थान पर नितीश और रीमा रानी, द्वितीय स्थान पर विवेक और भारती, तृतीय स्थान पर सुनीता और अलका, सोलो रैंप वॉक में प्रथम स्थान पर निवेदिता, द्वितीय स्थान पर विकास, तृतीय स्थान पर प्रिया सौरभ विजेता रहे। इस अवसर रंभा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के सभी संकाय सदस्य डॉ गंगा भोला,डॉ सुमन लता, डॉ भूपेश चंद, सूरज कुमार, मनीषा संतरा, नमानी भुईयां, उमा की उपस्थिति रही।


