लायंस क्लब भारत ने मातृ पोषण एवं शिशु देखभाल सप्ताह के तहत दो सेवा प्रकल्पों का किया आयोजन

राष्ट्र संवाद संवाददाता
लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत द्वारा मातृ पोषण एवं शिशु देखभाल सप्ताह के अंतर्गत दो महत्वपूर्ण सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पहले कार्यक्रम में 50 से अधिक महिला सफाईकर्मियों के बीच जागरूकता वार्ता का आयोजन किया गया, जहां उन्हें गुड़, चना, सोयाबड़ी, डेटोल साबुन और हॉर्लिक्स वितरित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि लायन सारिका सिंह (महिला सशक्तिकरण डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन) ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और पोषण युक्त आहार लेने की सलाह दी।
विशिष्ट अतिथि जॉन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह ने उनके समाज में योगदान को सराहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन अंजुला सिंह ने की।

वहीं एक दिन पूर्व सीतारामडेरा में क्लब सदस्य ज्योति सिंह द्वारा नवजात शिशुओं की 50 से अधिक माताओं को स्तनपान, पोषण और शिशु देखभाल के महत्व की जानकारी दी गई।

