प्राइड होटल में सावन महोत्सव का रंगारंग आयोजन, ममता शर्मा बनीं सावन क्वीन

राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर की महिलाओं द्वारा द प्राइड होटल, सीतारामडेरा में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूनम जायसवाल एवं चंदन जायसवाल के नेतृत्व में हुआ, जिसमें सीमा जायसवाल, विभा जायसवाल, तारा साहू एवं श्वेता छाबड़ा का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत अंबिका जायसवाल और प्रभा जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
विभा जायसवाल एवं परिणीता जायसवाल कार्यक्रम में जज की भूमिका में उपस्थित रहीं।खेल प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने दिखाया उत्साह
ग्लास गेम में ममता शर्मा ने प्रथम, भारती झा ने द्वितीय एवं नीलिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।बैलून बचाओ गेम में अलका जायसवाल प्रथम, सुनीता जायसवाल द्वितीय एवं रानी मंजरी तृतीय रहीं।क्विज गेम में आनंदी सिन्हा प्रथम और रितु जायसवाल द्वितीय स्थान पर रहीं।

सावन क्वीन बनीं ममता शर्मा महोत्सव की सबसे आकर्षक घोषणा के रूप में ममता शर्मा को “सावन क्वीन” घोषित किया गया।
आनंदी सिन्हा को प्रथम रनर अप और रेनू को द्वितीय रनर अप का खिताब मिला।
कार्यक्रम में बिना प्रसाद, शारदा तिवारी, बबीता सिंह, सुनीता जायसवाल, बेबी, रीना जायसवाल, ए. होरो, रश्मि वर्मा, मीना सिंह, सीमा गांधी, सुधा श्रीवास्तव, शांति पंडित, ललिता देवी, अर्चना, रूबी जायसवाल, स्वाति शर्मा, रीमा शर्मा सहित दर्जनों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
मंच का संचालन चंदन जायसवाल ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन पूनम जायसवाल द्वारा प्रस्तुत किया

