Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिशोम गुरु शिबू सोरेन को नाला विधानसभा के झामुमो कार्यकर्ता सोहेल खान ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को नाला विधानसभा के झामुमो कार्यकर्ता सोहेल खान ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को नाला विधानसभा के झामुमो कार्यकर्ता सोहेल खान ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि

    दिशोम गुरु के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज की सेवा करते रहेंगे और झारखंड को उनका सपना साकार करेंगे:सोहेल खान

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पितृपुरुष, आदिवासी अस्मिता के प्रबल संवाहक और झारखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई । नाला विधानसभा क्षेत्र के बिक्रमपुर से झामुमो के युवा, ऊर्जावान एवं कर्मठ कार्यकर्ता सोहेल खान ने भावुक होकर उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।

    सोहेल खान ने कहा, “दिशोम गुरु केवल एक राजनेता नहीं थे, वे झारखंड की आत्मा थे। उन्होंने आदिवासियों, दलितों, वंचितों और झारखंड के आमजन के अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह युगों तक स्मरणीय रहेगा। आज झारखंड को जो पहचान मिली है, उसमें गुरूजी का त्याग और संघर्ष पत्थर पर लिखी इबारत की तरह अमिट है।”

    सोहेल खान ने अपने श्रद्धांजलि संदेश में यह भी कहा कि दिशोम गुरु ने केवल राजनीति नहीं की, बल्कि विचारधारा और मूल्य आधारित संघर्ष को जनांदोलन में बदला। उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया कि वे अपने समाज, जमीन और संस्कृति की रक्षा के लिए जागरूक और संगठित हों।

    गौरतलब है कि सोहेल खान नाला क्षेत्र में युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हैं और झामुमो की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह दिशोम गुरु के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज की सेवा करते रहेंगे और झारखंड को उनका सपना साकार करेंगे।

    झामुमो परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं। लेकिन गुरूजी की शिक्षाएं और विचार हमेशा मार्गदर्शक बनी रहेंगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुरुजी शिबू सोरेन को नाला झामुमो कार्यालय में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
    Next Article एचडीएफसी बैंक और अन्य बैंकों के ग्राहकों को कॉल कर उनके कार्ड बंद होने की झूठी सूचना देकर साईबर अपराध करने वाले शातिर गिरफ्तार, गया जेल

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की विशाल जनजागरण पदयात्रा, दिग्गज नेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.