Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर झामुमो युवा नेता कुंदन कुमार महतो की श्रद्धांजलि,कहा “एक युग का अंत”
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर झामुमो युवा नेता कुंदन कुमार महतो की श्रद्धांजलि,कहा “एक युग का अंत”

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर झामुमो युवा नेता कुंदन कुमार महतो की श्रद्धांजलि,कहा “एक युग का अंत”

    नाला/जामताड़ा: झारखंड की राजनीति में एक शून्यता पैदा हो गई है, क्योंकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और आदिवासी समाज के महान नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन हो गया। इस दुखद अवसर पर झामुमो के युवा नेता कुंदन कुमार महतो ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, “दिशोम गुरु सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि आदिवासी चेतना के प्रतीक थे। उनसे जब भी मुलाकात होती थी, कुछ नया सिखने को मिलता था। उनके अनुभव, उनकी सहजता और जनता के प्रति उनकी निष्ठा से हम युवा कार्यकर्ता हमेशा प्रेरणा लेते थे।”

    कुंदन महतो ने कहा कि दिशोम गुरु ने झारखंड को एक अलग पहचान दिलाने के लिए लंबा संघर्ष किया। उन्होंने आदिवासियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और सदैव उनके विकास के लिए काम किया। “उनका जीवन आदर्शों और संघर्षों से भरा हुआ था। वे जमीन से जुड़े नेता थे, जिन्होंने कभी सत्ता की चकाचौंध को अपने आदर्शों पर हावी नहीं होने दिया।”

    कुंदन ने बताया कि वे जब भी दिशोम गुरु से मिलते थे, उन्हें राजनीति से आगे बढ़कर समाज के लिए सोचने की प्रेरणा मिलती थी। “वे हमेशा कहते थे कि नेता वही होता है जो सबसे पहले समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करे।”

    दिशोम गुरु के निधन को कुंदन ने “एक युग का अंत” बताया। उन्होंने कहा कि अब यह हम युवाओं की जिम्मेदारी है कि हम उनके अधूरे सपनों को पूरा करें और झारखंड के आदिवासी समाज को सशक्त बनाएं।

    झामुमो परिवार, राज्य की जनता और समस्त देशवासियों के लिए यह अपूरणीय क्षति है। शिबू सोरेन की स्मृति और शिक्षाएं सदैव हमें मार्गदर्शन देती रहेंगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“दिशोम गुरू शिबू सोरेन: झारखंड की आत्मा का नाम”
    Next Article पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी गुरूजी को अंतिम विदाई, किया भावुक पोस्ट – कहा “अंतिम जोहार बाबा”

    Related Posts

    महिलाओं की योजना में पुरुष की एंट्री! महिला बनकर मंईयां सम्मान योजना की राशि उठा रहा था युवक, बीडीओ ने दर्ज कराई FIR

    May 30, 2026

    मंईयां सम्मान योजना में छूटी महिलाओं को मिलेगा लाभ, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश

    May 30, 2026

    सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती का खतरनाक अंजाम, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक गिरफ्ता

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिलाओं की योजना में पुरुष की एंट्री! महिला बनकर मंईयां सम्मान योजना की राशि उठा रहा था युवक, बीडीओ ने दर्ज कराई FIR

    मंईयां सम्मान योजना में छूटी महिलाओं को मिलेगा लाभ, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश

    सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती का खतरनाक अंजाम, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक गिरफ्ता

    रांची निवासी डा ब्रजेंद्र नारायण को गोरखपुर में मिला पत्रकारिता सम्मान

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार का बड़ा सम्मान, बने स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर

    आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र के 36 प्रशिक्षुओं का डॉ. रेड्डीज़ लैबोरेटरीज में चयन

    जमशेदपुर के बरौदा घाट में 20 वर्षीय युवक का शव बरामद, डूबने से मौत की आशंका; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    पत्रकारिता दिवस: कलम की धार रहे तेज, लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मजबूत

    त्रिभाषा फार्मूला: भारतीय शिक्षा का नया अध्याय

    हिंदी पत्रकारिता दिवस: चुनौतियाँ और संगठनों की भूमिका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.