शिबू सोरेन के निधन पर वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश शुक्ल ने जताया शोक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुरुजी से उनका 40 वर्षों का जुड़ाव रहा और कांग्रेस में रहते हुए वे उनसे आशीर्वाद व मार्गदर्शन लेते रहे।

शुक्ल ने कहा कि शिबू सोरेन का निधन उनकी निजी क्षति है और झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय हानि है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।


