कुंडहित में बीडीओ ने फसल बीमा योजना के प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा, 31 जुलाई 2025:
बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार हेतु आज कुंडहित प्रखंड कार्यालय परिसर से प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मोहम्मद जमाले राजा ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह प्रचार वाहन किसानों को फसल बीमा योजना की जानकारी देने के साथ ही उन्हें समय पर आवेदन करने के लिए जागरूक करेगा। बीडीओ ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान की भरपाई कर आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।
प्रचार वाहन विभिन्न पंचायतों और गांवों में जाकर माइकिंग, बैनर व पंपलेट्स के माध्यम से लोगों को योजना की विस्तृत जानकारी देगा। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।
बीडीओ ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ उठाने की अपील की।

