Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रेस क्लब कुम्हारी में पत्रकारिता की दशा और दिशा पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरीलाल खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    प्रेस क्लब कुम्हारी में पत्रकारिता की दशा और दिशा पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रेस क्लब कुम्हारी में पत्रकारिता की दशा और दिशा पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद

    कार्यक्रम का संचालन पत्रकार और अभिनेता शमशीर शिवानी ने किया

    दुर्ग/भिलाई:- प्रेस क्लब कुम्हारी में पत्रकारिता की दशा और दिशा पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें अंचल के पत्रकारों और लेखकों ने अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका कुम्हारी की अध्यक्ष मीना वर्मा थी.
    भिलाई से प्रकाशित साप्ताहिक अख़बार ‘इस्पात की धड़कन ‘ के स्थापना दिवस की शुभकामनायें देते हुए प्रेस क्लब कुम्हारी के अध्यक्ष विक्रम शाह ठाकुर ने छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के इतिहास और भविष्य पर प्रकाश डाला. विशिष्ट अतिथि दैनिक श्रम बिंदु भिलाई रायपुर के प्रधान संपादक शिव श्रीवास्तव, वरिष्ठ लेखक पत्रकार विक्रम जनबन्धु, आकाशवाणी रायपुर के वरिष्ठ उद्घोषक प्रकाश उदय, वरिष्ठ लेखक शिवनाथ शुक्ला ने पत्रकारिता की वर्तमान स्थिति पर गंभीर चिंतन किया.


    नगर पालिका कुम्हारी की अध्यक्ष मीना वर्मा ने पत्रकार बंधुओं की समाज के प्रति ज़िम्मेदारी को अपने वक्तव्य का मुख्य विषय बनाकर पत्रकारिता के उज्ज्वल भविष्य पर अपनी शुभकामनायें व्यक्त की. साप्ताहिक अख़बार इस्पात की धड़कन के संपादक विमल थापा ने पत्रकारिता को लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की धारणा को सशक्त बनाने की कामना की. कार्यक्रम का संचालन पत्रकार और अभिनेता शमशीर शिवानी ने किया.


    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों से आये पत्रकारों ने बड़ी संख्या में शिरकत की. यह आयोजन पत्रकारिता जगत में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में लम्बे समय तक याद किया जायेगा.समाजसेवी स्नेह संपदा विद्यालय की संचालिका श्रीमति पुष्पा सिरके , नगरपालिका परिषद अध्यक्षा श्रीमती मीना वर्मा कै अलावा पत्रकारिता क्षेत्र से जिन्होंने अपनी लेखनी मेहनत कर उत्कृष्ट पत्रकारिता में कुशल वरिष्ठ पत्रकारों में विक्रम सिंह जनबंधु , वरिष्ठ पत्रकार विक्रम शाह ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश उदय, वरिष्ठ पत्रकार शिवनाथ शुक्ला रामाराव, वरिष्ठ पत्रकार शमशीर सिवानी , पत्रकार उमेश पासवान को प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

    प्रेस क्लब कुम्हारी में पत्रकारिता की दशा और दिशा पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनन के जमानत आवेदन पर दुर्ग कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार,सक्षम न्यायालय में जाने की दी सलाह
    Next Article उपायुक्त ने जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र का किया निरीक्षण, नागरिक सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.