विधायक सरयू राय की अनुशंसा पर हिंदू कुष्ठ आश्रम में सड़क निर्माण शुरू
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की अनुशंसा पर जुस्को (TSUISL) द्वारा हिंदू कुष्ठ आश्रम में पेवर्स ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ। जद (यू) नेताओं ने बताया कि बस्तीवासियों की मांग पर यह पहल की गई है। सड़क निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी है। मौके पर जदयू पदाधिकारी और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।


